बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की फिल्म के सेट पर हुई मुलाकात, कब प्यार में बदल गया दोनों को ही पता नहीं चला. कुछ समय डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली. बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल मे शुमार करण-बिपाशा के माता-पिता बनने की खबरें कई बार आईं, लेकिन दोनों ने सिरे नकार दिया. लेकिन अब पता चला है कि इनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला/वाली है. हालांकि, कपल की ओर से अभी तक इन खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
खबर के मुताबिक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने पहले बच्चे के आने की तैयारी में जुटे हैं. अपने पहले के बच्चे के बारे में ये कपल जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगा. इनके करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपने माता-पिता बनने को लेकर दोनों बेहद खुश और एक्साइटेड हैं. बिपाशा शादी के 6 साल बाद बनने जा रही हैं. ये खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है. फैंस अब बेसब्री से बिपाशा और करण के मुंह से ये खुशखबरी सुनने का इंतजार कर रहे हैं।
साल 2016 में अप्रैल में शादी करने वाले इस कपल ने शादीशुदा जिंदगी के खुशी खुशी 6 साल पूरे कर लिए हैं. अपनी मैरिज एनीवर्सरी पर बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत का नोट लिख कर करण सिंह ग्रोवर के लिए प्यार जताया था. बिपाशा ने लिखा था कि मेरे चेहरे और आंखों मे खुशी की वजह तुम हो. जिस दिन से तुमसे मिली हूं, उस दिन से प्यार दिन पर दिन दिन बढ़ता ही जा रहा है. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी’. करण ने भी इसी अंदाज में अपनी प्यारी बीवी को शादी के 6 साल पूरे होने की बधाई दी थी।













