Spirit Airlines Peeing Incident: पिछले कुछ महीनों से फ्लाइट्स में लगातार अभद्र व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही है. कभी एक पैसेंजर दूसरे पर पेशाब कर देता है तो कभी फ्लाइट में महिला को बिच्छू काट लेता है. ऐसी ही एक घटना हाल ही में हुई. व्यू फ्रॉम द विंग की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला ने प्लेन के फर्श पर पेशाब कर दिया, जिसे केबिन क्रू के सदस्यों ने रिकॉर्ड किया है.
व्यू फ्रॉम द विंग के अनुसार, महिला ने दावा किया कि उसे प्लेन के क्रू ने कई घंटों तक वॉशरूम का इस्तेमाल नहीं करना दिया, जब बर्दाश्त के बाहर हो गया तो मजबूर होकर ऐसा करना पड़ा. यह घटना अमेरिका की स्पिरिट एयरलाइंस की एक उड़ान में हुई.
मीडिया आउटलेट के मुताबिक, महिला ने कहा कि उसे ऐसा करने के लिए क्रू ने मजबूर किया था. महिला ने कहा कि उसने दो घंटे तक इंतजार किया, जिसके बाद उसने ऐसा किया
पाकिस्तान में वित्त मंत्री इशाक डार बनाए जा सकते हैं कार्यवाहक प्रधानमंत्री. #india24x7livetv #NewsUpdates #pakistan pic.twitter.com/HJ2eGPGt7a
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) July 23, 2023
Spirit Airlines Peeing Incident: अफ्रीकी अमेरिकी ने फर्श पर किया पेशाब
स्पिरिट एयरलाइंस ने जो वीडियो शेयर किया है उसके कैप्शन में लिखा है, “07/20/2023 @SpiritAirlines की उड़ान में एक अफ्रीकी अमेरिकी ने फर्श पर पेशाब कर दिया क्योंकि वह उड़ान भरने के बाद शौचालय खुलने का इंतजार नहीं करना चाहती थी. इस बीच, फ्लाइट अटेंडेंट ने उससे कहा कि उसे पानी पीना चाहिए ‘क्योंकि आपके पेशाब से बदबू आ रही है.”

वायरल वीडियो में महिला को हवाई जहाज के फर्श पर बैठकर पैशाब करते हुए और क्रू के सदस्यों के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है. स्पिरिट एयरलाइंस ने अभी तक इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा है.
2018 में भी हुआ था ऐसा मामला
ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फ्लाइट में ऐसी घटना हुई हो. मेट्रो की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में, विज एयर की एक यात्री ने विमान के फर्श पर झुककर पेशाब कर दिया था.
देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें। india24x7livetv.in, india24x7live.com, crimecomplaint.com. sunilvermamediagroup.com .पर लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए फेसबुकपेज लाइक करें, ट्विटर पर हमे फॉलो करे.















