Mahoba News: महोबा दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय विवादों में घिर गए हैं। पीड़िता को न्याय दिलाने के बहाने राजनीति चमकाने पहुंचे अजय राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मर्यादा भूलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महोबा के एसपी को सरेआम गाली देते नजर आ रहे हैं। (Mahoba News) इस अमर्यादित बयान के बाद सियासी भूचाल आ गया है।
महोबा में नीट छात्रा के साथ हुए जघन्य अपहरण और दुष्कर्म मामले में सियासत चमकाने पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय खुद विवादों के घेरे में आ गए हैं। पीड़िता को न्याय दिलाने का दावा करने वाले अजय राय राजनीति की तमाम मर्यादाओं को तार-तार करते कैमरे पर पकड़े गए हैं। (Mahoba News) सोशल मीडिया पर उनके दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जिले के पुलिस कप्तान को सरेआम गाली देते और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। पहला विवाद तब शुरू हुआ जब अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। (Mahoba News) रास्ते में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने शिकायत की कि महोबा के पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह हमारे लोगों को डरा-धमका रहे हैं। इस बात पर आपा खोते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के सर्वोच्च पुलिस अधिकारी के लिए बेहद अशोभनीय और आपत्तिजनक अपशब्दों का प्रयोग कर गाली दें डाली।
Also Read –Chand Mera Dil Collection Day 1: चांद मेरा दिल मूवी हिट या फ्लॉप, जाने फिल्म का कलेक्शन
बात यहीं खत्म नहीं हुई। पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद जब अजय राय वापस लौट रहे थे, तब उन्होंने धमकी भरे लहजे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसी अमर्यादित गाली गलौज की, जिसे सुनकर हर कोई हैरत में पड़ गया। (Mahoba News) इन बेहद आपत्तिजनक शब्दों को सुनाया भी नहीं जा सकता। गौरतलब है कि 30 अप्रैल को छतरपुर की रहने वाली नीट छात्रा का अपहरण कर 16 दिनों तक बंधक बनाया गया था। उसे नशीले इंजेक्शन देकर सिगरेट से दागा गया। इस गंभीर और संवेदनशील मामले पर राजनीति करते हुए कांग्रेस नेता अपनी भाषा पर नियंत्रण खो बैठे। एक तरफ जहां उन्होंने सरकार से पीड़िता के लिए 50 लाख की आर्थिक मदद और आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की, वहीं दूसरी तरफ उनके इस गाली-गलौज वाले वीडियो ने कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया है और भाजपा ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है।














