Kangana Ranaut Marriage: बॉलीवुड की मशहूर अदाकार और राजनेता कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो वहीं कभी अपनी प्रोफेशल लाइफ की वजह से, कंगना रनौत अपने बेवाक अंदाज के लिए जानी जाती है। वो अपनी बातें खुलकर लोगों के सामने रखती हैं। यही वजह है कि जनता द्वारा उनको पसंद किया जाता है और बीजेपी की सांसद हैं। तो वहीं इस बार कंगना रनौत के सुर्खियों में रहने की वजह उनका कोई बयान नहीं है। बल्कि उनकी कुछ तस्वीरें हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने मंगलसूत्र पहना हुआ है। जिसके बाद कंगना रनौत की शादी की अफवाहें तेज हो गई हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई
Kangana Ranaut Marriage: क्या कंगना रनौत ने शादी कर ली है
बता दे कि कंगना रनौत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कंगना रनौत मंगलसूत्र पहने हुए, बिंदी लगाए हुए और हरे रंग की चुड़िया पहने हुए नजर आ रही हैं। जिसके बाद से कंगना रनौत के शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दे कि कंगना रनौत की वायरल हो रही तस्वीरें उनकी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता के सेट की है। जिसके दौरान उन्होंने मंगलसूत्र पहना हुआ है, हरे रंग की चुड़िया पहनी है और माथे पर बिंदी लगाई हुई है। कंगना रनौत ने शादी नहीं की है।
Also Read –Kedarnath accident: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा, पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक श्रद्धालु की मौत
कंगना रनौत भारत भाग्य विधाता फिल्म के बारे में
कंगना रनौत आने वाले दिनों में भारत भाग्य विधाता फिल्म में नजर आएंगी। ये एक देशभक्ति पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन मनोज तापड़िया कर रहे हैं। यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा और एल्बलेस अस्पताल में घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे अस्पताल के कर्मचारियों,नर्सों और सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर 400 से अधिक मरीजों की जान बचाई थी। यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी।















