Twisha Sharma Case: इस वक्त देश के सबसे चर्चित मामले में अब बड़ा कानूनी मोड़ आ गया है। हाईकोर्ट ने ‘ट्विशा शर्मा मौत’ मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्विशा शर्मा के शव का फिर से पोस्टमार्टम कराने की अनुमति प्रदान कर दी है। अदालत के इस फैसले के बाद मामले में कई नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
Twisha Sharma Case: दोबारा होगा पोस्टमार्टम
सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह की तरफ से दायर अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली गई। (Twisha Sharma Case) इस घटनाक्रम के बाद मामले को लेकर गर्म चर्चाओं जोर पकड़ लिया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह ने कहा कि फिर से पोस्टमार्टम कराने से प्रदेश के डॉक्टरों पर लोगों का विश्वास कमजोर होगा। उनका कहना था कि पहले ही मेडिकल प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और दोबारा पोस्टमार्टम की कोई आवश्यकता नहीं है।
Also Read –Chennai Super Kings: गुजरात टाइटंस से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका
वहीं सरकार की तरफ से पेश महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने अदालत में कहा कि राज्य सरकार को फिर से पोस्टमार्टम कराने पर कोई आपत्ति नहीं है। (Twisha Sharma Case) उन्होंने कहा कि निष्पक्ष रूप से जांच और सच्चाई सामने लाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाना चाहिए।
एम्स भोपाल में बॉडी को सुरक्षित रखने के आदेश
हाईकोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ट्विशा शर्मा के शव को फिलहाल एम्स भोपाल में सुरक्षित रखने के आदेश दिए हैं। (Twisha Sharma Case) जानकारी के मुताबिक, शव को माइनस 80 डिग्री तापमान में संरक्षित किया जाएगा ताकि फिर से पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल जांच में किसी तरह की समस्या ना पैदा हो।
जानकारी के मुताबिक फिर से पोस्टमार्टम एम्स भोपाल, दिल्ली एम्स या जम्मू एम्स में कराया जा सकता है। अब यह निर्णय मेडिकल विशेषज्ञों और जांच एजेंसियों की सलाह के बाद लिया जाएगा।
बता दे, इस मामले ने पूरे प्रदेश में जबरदस्त तरीके से हलचल मचा दी है। (Twisha Sharma Case) सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले की निष्पक्ष रूप से जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं। हाईकोर्ट के इस फैसले को जांच प्रक्रिया में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।















