Narendra Modi: स्वच्छता अभियान में शामिल हुए पीएम मोदी, पहलवान अंकित बैयानपुरिया के साथ पोस्ट किया वीडियो

Facebook
X
WhatsApp

Narendra Modi: आज पूरे देश में ‘स्वच्छता ही सेवा 2023’ अभियान चलाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है. पीएम के अपील का असर भी दिख रहा है. लोग स्वच्छता अभियान में हिस्सा भी ले रहे है. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने ट्विटर आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो शेयर किया. पोस्ट में लिखा,”आज, जब देश स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, अंकित बैयनपुरिया और मैंने भी वही किया! केवल स्वच्छता के अलावा, हमने इसमें फिटनेस और खुशहाली को भी शामिल किया है। यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत की भावना के बारे में है”

वहीं इससे पहले स्वच्छता अभियान की मुहीम में गुजरात में अमित शाह तो दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हिस्सा बनकर दिल्ली में श्रम दान किया. (Narendra Modi) उनके साथ केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी दिल्ली में आयोजित ‘स्वच्छता अभियान’ में हिस्सा लिया. स्वच्छता अभियान में अपने श्रमदान को लेकर नड्डा ने कहा, “आज मैं अंबेडकर बस्ती में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने आया हूं और मुझे खुशी है केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ यहां हूं. मुझे यकीन है कि यह स्वच्छता अभियान, महात्मा गांधी का दृष्टिकोण, उसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा.

बता दें कि रविवार 1 अक्टूबर को पूरे देश में ‘स्वच्छता ही सेवा 2023’ अभियान चलाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इस अभियान में शामिल होने का अनुरोध किया है. प्रधानमंत्री द्वारा किए गए उनके देश अनुरोध का असर भी जगह-जगह दिख रहा है.

https://youtu.be/K6xksLvEYRc?si=rXdYEztwMAx_7LxI

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें