UP Politics: उत्तर प्रदेश में काफी दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चल रही है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर लगातार दावा कर रहे हैं कि उन्हें योगी कैबिनेट में जगह मिलेगी. इसको लेकर वो कई बार डेट भी दे चुके हैं. ऐसे में बीते दिन उन्होंने फिर से कहा- मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तो ओमप्रकाश राजभर मंत्री जरूर बनेगा. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर फिर हमला बोला है। राजभर ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर लगातार विवादित बयानबाजी कर रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मौर्य इस तरह के बयान अखिलेश यादव के इशारे पर दे रहे हैं। उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। वोट हासिल करने के लिए ऐसे बयान दिलवाए जा रहे हैं।
तुष्टिकरण का असर क्या होता है यह राजस्थान ने झेला है: पीएम मोदी. #india24x7livetv #NewsUpdate #PMModi #Rajasthan pic.twitter.com/mJgmsz28oJ
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 20, 2023
UP Politics: हिंदू देवी-देवताओं और सनातक प्रतीकों को लेकर विवादित बयान
दरअसल, सपा के विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू देवी-देवताओं और सनातक प्रतीकों को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। दिवाली के दिन उन्होंने देवी लक्ष्मी के अस्तित्व पर ही सवाल उठा दिया था। मौर्य के बयानों पर अखिलेश कोई बयान नहीं देते, न ही उनका समर्थन करते हैं और न ही विरोध। ऐसे में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों का मानना है कि स्वामी प्रसाद से जानबूझकर ऐसे बयान दिलवाए जा रहे हैं। रविवार को संभल में कल्कि महोत्सव में शामिल होने पहुंचे सुभासपा प्रमुख ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि दिन में सपाई बीजेपी पर निशाना साधते हैं और रात में गुलदस्ता लेकर मोदी-योगी से मिलने जाते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के खनन घोटाले की सीबीआई जांच में अखिलेश यादव का नाम है, इसी तरह गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में रामगोपाल के बेटे और शिवपाल का नाम सामने आया है। फिर भी ये लोग इसलिए बच रहे हैं क्योंकि ये लोग रात में गुलदस्ता भेंट करते हैं और कहते हैं कि हम आपके शरण में है।
एनडीए में शामिल होने के बाद से लगातार (UP Politics) ओपी राजभर के योगी कैबिनेट में फिर से वापसी की अटकलें लगाई जाती रही हैं। लेकिन घोसी उपचुनाव के नतीजे के बाद इंतजार लंबा हो गया है। उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद उनका मंत्री पद खटाई में जाने के कयास लग रहे थे। सपा भी इसे लेकर लगातार सुभासपा नेता पर तंज कस रही है। हालांकि, राजभर अपने मंत्री पद को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। उन्होंने यहां एकबार फिर कहा कि जब भी मंत्रिमंडल विस्तार होगा ओमप्रकार राजभर मंत्री जरूर बनेगा। दरअसल, दिवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की काफी अटकलें थीं, लेकिन एकबार फिर यह महज कयास ही साबित हुआ। ओपी राजभर के साथ-साथ घोसी चुनाव में बुरी तरह हारने वाले दारा सिंह चौहान भी मंत्री पद की आस में बैठे हुए हैं।









