Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार देर रात मंडी परिसर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में मंडी परिसर से धुंआ और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Rakhi Sawant: राखी सावंत देंगी शाहरुख खान के बच्चे को जन्म? यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल……https://t.co/6AzHQTPeEd
— Shivani Verma (@Shivani75372259) November 23, 2023
.#RakhiSawant #Bollywood #bollywoodnews pic.twitter.com/XBTLYjruv1
Etawah News: कई दुकानें जलकर खाक
आग से मंडी परिसर में स्थित कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग से जिन दुकानों में सामान जल गया है, उन दुकानदारों का कहना है कि इस आग से उनका लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि दुकानदार अपनी दुकान को बंद करके अपने घर पर चले गए थे ,तभी उन्हे किसी ने सूचना दी कि मंडी में आग लग गई है और सामान जल रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि दमकल विभाग की टीमें जब मौके पर पहुंची तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

Etawah News: दुकानदारों ने मंडी प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
मंडी परिसर में दुकानों में आग लगने की जानकारी जैसे ही जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों को हुई वैसे ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने देखा की दुकानों में आग लगी हुई थी और दमकल की टीम आग को बुझाने का काम कर रही थी। अधिकारियों की माने तो उनका कहना है की दुकानों में आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी होगी।

Etawah News:जांच कर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
लेकिन, इसी के साथ दुकानदार भी मंडी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं उनका कहना है कि यहां पर अराजक तत्व लगातार घूमते रहते हैं बीड़ी सिगरेट पीते हैं। जिससे हमारी दुकानों में आग लग जाती है। मंडी परिसर में दुकानों में लगी आग का मामला यह पहला नहीं है

इससे पहले भी कई दफा मंडी में आग लगने के मामले सामने आते रहे हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इसके साथ ही मंडी प्रशासन को आग लगने के कारणों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।










