Ayodhya News : दुनियाभर के सनातनियों को 22 जनवरी 2024 का बेसब्री से इंतजार है। जन-जन के आराध्य भगवान श्रीराम 500 साल की प्रतीक्षा, परीक्षा और अगणित बलिदानों के पश्चात अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इसके साथ ही त्रैल्योक्य न्यारी अयोध्या नगरी सुख-समृद्धि से भी परिपूर्ण होने जा रही है।
2024 में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के साथ ही अयोध्या में सुख-समृद्धि का आगमन होने जा रहा है। मोदी-योगी सरकार की पहल पर अयोध्या में चल रही 30.5 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं में से अधिकांश 2024 में पूरी हो जाएंगी। वहीं 6 हजार करोड़ से अधिक के निवेश भी अयोध्या में धरातल पर उतरने को बिल्कुल तैयार हैं। इन सभी परियोजनाओं के धरातल पर उतरने के साथ ही 20-30 हजार नये रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

Ayodhya News : अयोध्या में बनने वाली बड़ी परियोजनाएं
अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन
सोलर सिटी
4 लेन अयोध्या अकबरपुर बसखारी मार्ग
एनएच 27 से रामपथ तक रेलवे समपार
पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज
दर्शन नगर के पास रेलवे ओवर ब्रिज
अमानीगंज में मल्टी लेवल पार्किंग
कलेक्ट्रेट के पास स्मार्ट वाहन पार्किंग
पंचकोसी और चौदहकोसी मार्ग पर इंटरप्रिटेशन वॉल का निर्माण
परिक्रमा मार्ग पर 25 से ज्यादा पयर्टन स्थलों और कुंडों का विकास
डेकोरेटिव पोल और हेरिटेज लाइटों की स्थापना का कार्य
कौशल्या सदन का निर्माण
मुक्ति वैकुंठ धाम के विकास का कार्य
अयोध्या के 7 वार्डों में 24 घंटे जलापूर्ति
सूर्यकुंड के पास आरओबी
4 लेन धर्म पथ का निर्माण
अयोध्या अकबरपुर मार्ग पर फतेहगंज आरओबी
अयोध्या बिल्हौरघाट 4 लेन सड़क
गुप्तार घाट का सौंदर्यीकरण
नया घाट से लक्ष्मण घाट तक पर्यटन सुविधाओं का विकास
अयोध्या सोलर सिटी का कार्य
अवध बस स्टैंड के पास आश्रय गृह का निर्माण
नाका बाइपास के पास कल्याण भवन का निर्माण
चार ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों का निर्माण
अयोध्या सीवरेज योजना का पार्ट वन
पंचकोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण कार्य
डॉ भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर
चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग का विस्तारीकरण
जोनल अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण
अयोध्या नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण के विशाल भवनों का निर्माण
अयोध्या का विकास होगा पर्यटन का केंद्र

भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के साथ ही अयोध्या का विकास पर्यटन का केंद्र बनने की राह पर है। अयोध्या में बन रही इन सभी परियोजनाओं से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे अयोध्या में पर्यटन का उछाल आएगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
Ayodhya News : काशी विश्वनाथ धाम से मिली प्रेरणा
वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के बाद से वहां पर्यटन का तेजी से विकास हुआ है। दो साल में ही काशी विश्वनाथ धाम में 13 करोड़ से अधिक दर्शनार्थियों ने मत्था टेका है। इस दौरान मंदिर में 100 करोड़ से अधिक का चढ़ावा भी आस्थावान हिन्दुओं ने चढ़ाया है। अयोध्या में भी श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के बाद से पर्यटन का विकास होने की उम्मीद है। इससे अयोध्या की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।















