Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर है। बता दें इसे लेकर पूरे देश में एक उत्साह का माहौल बना है। इस दौरान अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय भी राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के उद्घाटन को लेकर काफी उत्साहित है।यही कारण है कि अमेरिका में महीने भर तक इसका उत्सव मनाया जाएगा। शनिवार को इस उत्सव की शुरुआत एक विशाल कार रैली से हुई। वॉसिंगटन डीसी के उपनगरीय इलाकों में यह कार रैली निकाली गई। दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है।
Ayodhya Ram Mandir: अमेरिका में भी मनाया जा रहा राम मंदिर का जश्न
आपको बता दें अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के कई सदस्य शनिवार को मैरीलैंड के नजदीक स्थित फ्रेडरिक सिटी में श्री भक्त आंजनेय मंदिर में इकट्ठा हुए और राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के उद्घाटन की खुशी में कार रैली निकाली। अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने बताया कि 500 सालों के हिंदुओं के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम के मंदिर का अयोध्या में उद्घाटन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम अमेरिका में भी उत्सव मना रहे हैं। 20 जनवरी को वॉशिंगटन, डीसी इलाके में करीब 1000 हिंदू परिवारों के साथ ऐतिहासिक जश्न मनाया जाएगा।
वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक उत्सव किया जाएगा आयोजित
‘विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका डीसी’ इकाई के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने कहा, ‘‘हिंदुओं के 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है और हम इसी खुशी में अगले साल 20 जनवरी को लगभग 1,000 अमेरिकी हिंदू परिवारों के साथ वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक उत्सव आयोजित कर रहे हैं। उत्सव में राम लीला आयोजित की जाएगी, श्री राम की कथाएं सुनाई जाएंगी, श्री राम की पूजा की जाएगी, भगवान राम एवं उनके परिवार के लिए भजन गाए जाएंगे।
















Comments 2