Mann Ki Baat Live : मन की बात में PM मोदी ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा, अंगदान, आयुष और महिला सशक्तिकरण पर की बात

Mann Ki Baat Live : मन की बात में PM मोदी ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा, अंगदान, आयुष और महिला सशक्तिकरण पर की बात
Facebook
X
WhatsApp

Mann Ki Baat Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात की। इस बार मन की बात का 109वां एपिसोड था। यह एपिसोड इसलिए भी खास था क्योंकि यह साल 2024 का पहला कार्यक्रम था।

Mann Ki Baat Live : लोगों ने दीप जलाकर मनाई दीवाली

image 653

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सबसे पहले अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पर बात की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा ने देश के करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांध दिया है। उन्होंने कहा कि सबकी भावना एक, सबकी भक्ति एक, सबकी बातों में राम, हृदय में राम। उन्होंने कहा कि देश के अनेकों लोगों ने राम भजन गाकर श्रीराम के चरणों में अर्पित किया। लोगों ने दीप जलाकर दीवाली मनाई। देश ने एकता देखी।

image 654

पीएम मोदी ने अंगदान पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमारे बीच ही कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जीवन के अंत के बाद भी समाज जीवन के प्रति अपने दायित्वों को निभाते हैं और इसके लिए उनका माध्यम अंगदान होता है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में देश में एक हजार से अधिक लोग ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपनी मृत्यु के बाद अपने अंगों का दान कर दिया। उन्होंने कहा कि आज देश में बहुत से संगठन भी इस दिशा में बहुत प्रेरक प्रयास कर रहे हैं।

Mann Ki Baat Live : मरीजों का जीवन बनेगा आसान

पीएम मोदी ने आयुष और महिला सशक्तिकरण पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अब लोग इलाज के लिए आयुर्वेद, यूनानी आदि चिकित्सा पद्धति की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के इलाज को आसान बनाने के लिए आयुष मंत्रालय ने डेटा और शब्दावली का वर्गीकरण किया है। इसमें विश्व स्वास्थय संगठन ने भी मदद की है। दोनों के प्रयास आयुर्वेद यूनानी चिकित्सा में बीमारी और इलाज की शब्दावली की कोडिंग की गई। इससे डॉक्टर अब दवाएं एक जैसी भाषा में लिखेंगे। इससे दूसरे डॉक्टर के पास जाने से हर जानकारी उस पर्चे से ही मिल जाएगी।

राम सबके हृदय में हैं: मन की बात में पीएम मोदी

Mann Ki Baat Live : 13 महिला एथलीट को अर्जुन अवार्ड से किया सम्मानित

पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं का जलवा गणतंत्र दिवस पर देखने को मिला। उन्होंने कहा कि खासकर सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने जो काम किया है वो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस बार 13 महिला एथलीट को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इन महिलाओं ने अनेकों बड़े टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया और भारत का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि बदलते भारत में हर क्षेत्र में हमारी बेटियां, देश की महिलाएं कमाल कर रही हैं।

image 655

Mann Ki Baat Live : मन की बात के कुछ मुख्य बिंदु

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा ने देश के करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांध दिया है।
अंगदान एक महान कार्य है।
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा में बीमारी और इलाज की शब्दावली की कोडिंग की है।
महिलाओं का जलवा गणतंत्र दिवस पर देखने को मिला।

PM Modi Mann KI Baat :The Whole Country Was Thrilled To See The Tricolor In  Tokyo Olympics, PM Modi Said In Mann Ki Baat Program - हमें नेशन फर्स्ट,  ऑलवेज फर्स्ट के

Mann Ki Baat Live : मन की बात कार्यक्रम


मन की बात को आकाशवाणी पर भी सुना जा सकता है। दूरदर्शन पर भी इसका प्रसारण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर आप इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं। इसके अलावा आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी अपडेट मिलेंगे।

Mann Ki Baat Live : 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी कार्यक्रम की शुरुआत

‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है। बता दें कि मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी। मन की बात कार्यक्रम एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से बात करते हैं। यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है।

https://youtu.be/TlNnyEb5HyQ?si=aHklhfkzbSgFLl7c

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें