UP Politics : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कन्नौज जिले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने सपा के गठबंधन को लेकर निशाना साधा और नीतीश के भाजपा में सामिल होने को लेकर बोले कि अखिलेश ने तो 9 बार दल बदले हैं। वहीं 2024 में भाजपा सरकार फिर से बनने की बात कहते हुए बोले कि उत्तर प्रदेश में हमारी कोई लड़ाई ही नही है। सब मोदी मय है।
संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने 30 जनवरी को बजट सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई. #india24x7livetv #NewsUpdate pic.twitter.com/BEMqRDciLc
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 29, 2024
छिबरामऊ के इब्राहिमगंज पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि हम लोगों का कार्यक्रम आज अलीगढ़ में है। बंजारा अधिकार महारैली है। उसी कार्यक्रम में हम लोग जा रहे थे। तो फौजी जी ने कहा कि हमारे यहां चाय पीते हुए निकल जाना तो उसी परपज से हम लोग इनके यहां आये।
UP Politics : नीतीश के भाजपा के खेमे में आ जाने पर बोले राजभर
ओम प्रकाश राजभर ने कहा, जहां तक नीतीश के जाने का सवाल है तो नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से ऊब गए थे, उन्होने देखा कि गठबंधन के लोग सिर्फ कमरे में बात करते है, धरातल पर कोई काम नही है, इसलिए उन्होने किनारा कर लिया। पहले नंबर पर ममता बनर्जी ने किनारा किया, नीतीश कुमार दूसरे नंबर पर और तीसरा नंबर जल्द आप लोगों के सामने आने वाला है। पंजाब ने पहले ही गठबंधन में चुनाव लड़ने से मना कर दिया है, इब नंबर दिल्ली का है।
UP Politics : अभी तक राजभर नहीं बन सके मंत्री
मंत्री बनने के सवाल पर राजभर ने कहा कि एक भी डेट बताइये यह सिर्फ सूत्रों के हवाले से डेट आयी थी‚ न तो राजभवन से कोई सूचना आई‚ न कोई मुख्यमंत्री ऑफिस से डेट फाइनल हुई थी कि फला तारीख को‚ बिहार का काम कल समाप्त हो गया। अब यूपी का नम्बर है। जिस दिन विस्तार होगा उस दिन भावना की कदर हो जायेगी।

ओपी राजभर ने कहा उत्तर प्रदेश में लड़ाई नाम की चीज नही है। पूरे देश में माहौल मोदी मय है‚ सच्चाई यही है‚ चाहें कोई कितना ही चिल्ला ले। 2017 लड़के देख लिये‚ 14 लड़के देख लिए‚ 19 लड़के देख लिए‚ 22 भी देख लिये आने वाला 2024 में भी नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे उनके अलावा कोई रास्ता नही।

UP Politics : भाजपा से सीट मांगे जाने के सवाल पर बोले…
राजभर ने कहा देखिए अभी सीट का यहां झगड़ा नही है। जो विकास की योजनाएं बीच में ही लूट ली जाती थी। वह योजनाएं उनके दरवाजे तक पहुंचे सबको शिक्षा एक समान मिलें। गरीबों का इलाज फ्री में हो। लोगों को रोजगार मिले। नौकरी मिले। लड़ाई इस बात की है।

UP Politics : नीतीश के दल बदलने पर बोले राजभर
राजभर ने कहा अखिलेश यादव ने 9 बार दल बदले हैं। गिना दूं 9 बार दल बदले है, उनको आप नही कह सकते। बहुजन समाज पार्टी‚ कभी कांग्रेस‚ कभी बसपा‚ कभी सपा‚ कभी कहीं उसको आप नही बोल सकते, अगर वह नीतीश कुमार कर रहे हैं तो सबको दिखाई दे रहा है। देखिए समाजवादी पार्टी ने यही कहा था कि हम 17 के गठबंधन में जब कांग्रेस से हुआ तो सपा ने यही कहा कि हमारी भूल थी जो हमने कांग्रेस से समझाैता किया। अब फिर समझाैते हो गये।









