Lucknow News : गोमती नगर रेलवे स्टेशन का आज होगा उद्धाटन , PM मोदी देंगे 41 हजार करोड़ की सौगात

Lucknow News : गोमती नगर रेलवे स्टेशन का आज होगा उद्धाटन , PM मोदी देंगे 41 हजार करोड़ की सौगात
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : भारतीय रेलवे लोगों की यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 41 हजार करोड़ रुपये की रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही, लखनऊ का गोमती नगर रेलवे स्टेशन भी आज उद्घाटित होगा। यह स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है और शहरवासियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

Lucknow News : 553 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

Gomti Nagar station

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “आज का दिन हमारे रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। दोपहर 12:30 बजे 41,000 करोड़ रुपये की लागत से 2000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाएं देश को समर्पित की जाएंगी।” उन्होंने आगे कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा और पूरे भारत में ओवरब्रिज और अंडरपास का भी उद्घाटन किया जाएगा।ये कार्य लोगों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को आगे बढ़ाएंगे।

Lucknow News : गोमती स्टेशन का उद्धाटन करेंगे राजनाथ सिंह

लखनऊ को गोमती नगर रेलवे स्टेशन की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी


वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ने कहा कि मैं विश्व स्तरीय गोमती नगर रेलवे स्टेशन और कई अन्य परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए आज लखनऊ में हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए गोमती नगर रेलवे स्टेशन और देश भर में फैली 2000 अन्य रेलवे इन्फ्रा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह भारतीय रेलवे के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है।

image 414

Lucknow News : तीन आरओबी का भी उद्धाटन

image 415


लखनऊ में नवनिर्मित गोमती नगर रेलवे स्टेशन भारत के सबसे सुंदर रेलवे स्टेशन बताया गया है। राजनाथ सिंह सोमवार को सुबह 11.45 बजे गोमती नगर स्टेशन का उद्धाटन कर शहर वासियों को समर्पित करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में वचुर्अल रूप से जुड़ेंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह तीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का भी उद्धाटन करेंगे।

https://youtu.be/HAfHRpK54hw?si=HfaxVBC4k5-z4dc9

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें