Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव सिर पर है, ऐसे में पार्टियों में नेताओं का आने-जाने का सिललिसा जारी हो गया है। अधिकांश दलों के नेता एवं दिग्गज नेता अजेय भाजपा के रथ में सवार पर चढ़ने को व्याकुल हैं, जिससे भाजपा का कुबना लोकसभा चुनाव में मजबूत होता रहा है। हर राज्य से कोई न कोई अन्य पार्टी का नेता भाजपा में शामिल हो रहा है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस में तगड़ी सेंधमारी की है। भाजपा ने कांग्रेस से राज्य के एक दिग्गज नेताओं का अपने पाल में ले आई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी शनिवार को कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।
धर्मशाला टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की पहली पारी 477 रन पर समाप्त. #india24x7livetv #NewsUpdate pic.twitter.com/l4ZODVayIu
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 9, 2024
Lok Sabha Elections : सुरेश पचौरी भाजपा में शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने मध्य प्रदेश के भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री मोहन ने सुरे पचौरी को भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और एमपी सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। सभी ने सुरेश पचौरी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। सुरेश पचौरी के भाजपा में आने पर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आगे-आगे राहुल जा रहा है, पीछे-पीछे कांग्रेस साफ हो रही है।
Lok Sabha Elections : कांग्रेस विलुप्त के कगार पर

बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी महात्मा गांधी के सुझाव के मुताबिक कांग्रेस को पूरी तरह खत्म करके ही दम लेंगे। कांग्रेस के सभी अच्छे नेता पार्टी के दिशाहीन नेतृत्व से थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बर्बाद हो गई है और वह अब विलुप्त होने के कगार पर है।
Lok Sabha Elections : पीएम कर रहे देश के साथ न्याय

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता समझ सकते हैं कि अगर कोई देश के साथ न्याय कर रहा है, तो वह पीएम मोदी हैं इसलिए, बहुत सारे लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
Lok Sabha Elections : कई मंत्रालयों में रहे मंत्री
भाजपा में शामिल हुए सुरेश पचौरी कांग्रेस सरकार में कई मंत्रालयों में केंद्रीय राज्य मंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। 1984 में ही सुरेश पचौरी राज्यसभा सदस्य चुने गए। साल 1990, 1996 और 2002 में वे फिर सांसद बने। हालांकि वह सभी बार राज्यसभा सांसद चुने गए। कांग्रेस ने उन्हें दो बार लोकसभा चुनाव लड़ाया, लेकिन उन्हें दो बार हार का सामना करना पड़ा।

Lok Sabha Elections : दो बार लड़ा लोकसभा चुनाव
साल 1972 में एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले सुरेश पचौरी साल 1999 में भोपाल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा, उनके खिलाफ भाजपा की उमा भारती चुनाव लड़ रही थीं। इस चुनाव में उमा ने सुरेश को करारी शिकस्त दी। साल 2013 में फिर सुरेश पचौरी कांग्रेस से भोपाल सीट पर चुनाव के लिए उतरे, इस चुनाव में भी उन्हें हार मिली।









