Aligarh News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ ने शुक्रवार को नवीन रिजर्व पुलिस लाइन छेरत परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसपी नीरज सिंह जादौन ने निरीक्षण के बाद कर्मियों को परेड के दौरान अनुशासन और एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। (Aligarh News) परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट की जांच की गई और सभी को गणतंत्र दिवस की तैयारी और अच्छी परेड करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस परेड में विभिन्न थानों, कार्यालयों, शाखाओं, पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी और रिक्रूट आरक्षी शामिल हुए।
एसएसपी नीरज सिंह जादौन ने परेड के बाद जीपी स्टोर, पुलिस केंटीन, मैस, क्वार्टर गार्ड, आदेश कक्ष, शस्त्रागार, कैन्टीन, पुलिस जिम आदि का निरीक्षण किया। (Aligarh News) इसके अलावा, जो भी कमियाँ पाई गईं, उन्हें तुरंत दूर करने के लिए संबंधित को आदेशित किया गया। (Aligarh News) एसएसपी ने पुलिस मैस में खुद भोजन कर उसकी गुणवत्ता का निरीक्षण किया। साथ ही, पुलिस लाइन और आवासीय परिसर की सफाई का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई में सुधार के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अलीगढ़ के एसएसपी नीरज सिंह जादौन ने आदेश कक्ष में संबंधित पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम लिया और समस्त गार्ड रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्ड की सुरक्षा से संबंधित सभी गार्ड कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विभिन्न पत्रावलियों और गार्ड रजिस्टरों का अवलोकन भी किया गया और पत्रावलियों के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। (Aligarh News) इस दौरान पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम मयंक पाठक, सहायक पुलिस अधीक्षक सम्यक चौधरी, क्षेत्राधिकारी गभाना धनंजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अनुभव त्रिपाठी और अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।















