Ameen Sayani Death: ऐसा लगता है जैसे हमारी सिनेमाई दुनिया को किसी की नजर लग गई हो! कुछ दिनों पहले ‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस सुहानी (Ameen Sayani Death) भटनागर ने 19 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था, तो वहीं बीते दिन फेमस एक्टर ऋतुराज का भी निधन हो गया। अब इस बीच एंटरटेनमेंट जगत से एक और दुखद खबर आ रही है। दरअसल, रेडियो/विविध भारती के सबसे जाने-माने अनाउंसर व टॉक शो होस्ट अमीन सयानी का निधन हो गया है। 20 फरवरी 2024 की शाम अमीन सयानी को हार्ट अटैक आया था, जिससे उनकी मौत हुई है।
Ameen Sayani Death: कैसे हुई अमीन सयानी की मौत?
अमीन सयानी 91 साल के थे। अमीन सयानी के बेटे राजिल सयानी ने उनकी मौत की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि अमीन सयानी को मंगलवार को उनके दक्षिण मुम्बई स्थित घर पर शाम 6.00 बजे हार्ट अटैक आया था। हार्ट अटैक आने के बाद उनके बेटे राजील उन्हें फौरन दक्षिण मुम्बई स्थित एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मे ले गये थे, जहां पर इलाज करने के कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि अमीन सयानी को हाई ब्लड प्रेशर और उम्र संबंधी अन्य बीमारियां थीं और पिछले 12 साल से पीठ दर्द की भी शिकायत थी। इसी कारण उन्हें चलने के लिए वॉकर का इस्तेमाल करना पड़ता था।
कल होगा अमीन सयानी का अंतिम संस्कार
बता दें कि अमीन सयानी का अंतिम संस्कार कल यानी 22 फरवरी 2024 को होगा, क्योंकि आज उनके कुछ रिश्तेदार उनके अंतिम दर्शन के लिए मुंबई आने वाले हैं। अमीन सयानी के अंतिम दर्शन को लेकर जल्द ही ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी की जाएगी। अमीन सयानी की मौत से उनके परिवार, दोस्त व उनके फैंस काफी सदमे में हैं।
अमीन सयानी ने रेडियो की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। उनकी आवाज का जादू लोगों के दिल में घर कर लेता था। अमीन सयानी रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो से की थी, उन्होंने यहां 10 सालों तक इंग्लिश प्रोग्राम्स में पार्टिसिपेट किया। इसके बाद उन्होंने भारत में ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। सयानी कई फिल्मों में रेडियो अनाउंसर के तौर पर भी दिखे, जिनमें ‘भूत बंगला’, ‘तीन देवियां’, ‘बॉक्सर’ और ‘क़त्ल’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
















Comments 1