Amroha Student Death: पत्तागोभी खाना जानलेवा? छात्रा की चली गयी जान, दिमाग में बन गई थीं दो दर्जन गांठें

Facebook
X
WhatsApp

Amroha Student Death: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक बार फिर छात्रा की मौत को लेकर चिंता और चर्चा का माहौल बन गया है। हाल ही में एक छात्रा की मौत के बाद यह खबर सामने आई थी कि अत्यधिक फास्ट फूड सेवन के कारण उसकी आंतों में छेद हो गया, जिससे उसकी जान चली गई। (Amroha Student Death) हालांकि बाद में परिवार ने इस दावे को खारिज करते हुए बताया था कि छात्रा आंतों की टीबी से पीड़ित थी। अब अमरोहा में नीट की तैयारी कर रही 18 वर्षीय एक अन्य छात्रा की मौत के बाद फास्ट फूड में इस्तेमाल होने वाली संक्रमित पत्ता गोभी को संभावित कारण बताया जा रहा है।

Also Read –Bijnor News : इन्फ्लुएंसर मीट में धमकी भरे वीडियो से विवाद तेज, पुलिस जांच में जुटी

Amroha Student Death: इलाज के बावजूद बढ़ता गया सिरदर्द

रिपोर्ट्स के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि पत्ता गोभी में मौजूद कीड़े या संक्रमण की वजह से छात्रा के दिमाग में गांठें बन गईं, जो उसकी मौत का कारण बनीं। हालांकि, न्यूजट्रैक इस तरह के दावों की पुष्टि नहीं करता है। छात्रा का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। (Amroha Student Death) परिजनों के अनुसार, छात्रा की तबीयत करीब एक महीने पहले सामान्य बुखार से खराब हुई थी, जिसके बाद टाइफाइड की पुष्टि हुई। स्थानीय स्तर पर इलाज के बावजूद जब सुधार नहीं हुआ और सिरदर्द बढ़ता गया, तो उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Also Read –Pakistan News: पुतिन का सगा बना पाकिस्तान! PM शहबाज शरीफ को हुई रुसी राष्ट्रपति की चिंता,क्या बदलेंगे जंग के समीकरण?

वहां कराई गई सीटी स्कैन और एमआरआई जांच में डॉक्टरों ने दिमाग में 7 से 8 गांठें पाईं, जिससे परिवार और चिकित्सक दोनों हैरान रह गए। कुछ दिनों बाद छात्रा की हालत फिर बिगड़ी और दोबारा जांच कराने पर गांठों की संख्या बढ़कर 20 से 25 तक पहुंच गई। (Amroha Student Death) संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए 22 दिसंबर को उसे दिल्ली रेफर किया गया, जहां दिमाग का एक बड़ा ऑपरेशन किया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई। देर रात छात्रा का शव गांव लाया गया, जहां गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीमारी के चलते एक होनहार छात्रा का डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया, जो सभी के लिए बेहद दुखद है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें