Aniruddhacharya Video Viral: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के तमाम वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा होती है, अनिरुद्धाचार्य की कथा में भक्तगढ़ तरह-तरह के सवाल पूछते हैं, कई बार महाराज जी ऐसे जवाब देते हैं कि सोशल मीडिया हैंडल की हंसी छूट जाती है, जिस वजह से बहुत से लोग उन्हें पूकी बाबा भी कहते हैं, वहीं अब अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पवन सिंह को एक सुझाव देते नजर आ रहें हैं।
Aniruddhacharya Video: अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का पवन सिंह को खास संदेश
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला उनसे अपना दुख बयां कर रही है, महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया, क्योंकि पवन सिंह ने भी अपनी बीवी ज्योति सिंह को छोड़ दिया है, सिर्फ यही नहीं! (Aniruddhacharya Video) महिला ने अपना दुख जाहिर करते हुए यह भी कहा कि उसके पति का कहना है कि जब तक पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह को वापस नहीं ले आएंगे, तब तक उनका पति भी उन्हें घर नहीं ले जाएगा।
Also Read –Mouni Roy Divorce: मौनी रॉय ने तलाक की खबरों पर दी प्रतिक्रिया कहा- झूठी खबरें पब्लिश ना करें
महिला की बात सुन अनिरुद्धाचार्य जी उनसे पूछते हैं कि ये पवन सिंह कौन हैं? तो महिला जवाब देती है – बिहार के सुपरस्टार। यह सुन अनिरुद्धाचार्य जी महाराज कहते हैं – पवन सिंह अपनी ज्योति को नहीं रखते, तो पवन चलेगी तो ज्योति बुझ ही जाएगी। (Aniruddhacharya Video) आपके पति कहते हैं कि जब पवन सिंह अपनी पत्नी को रखेगा तब मैं भी तुम्हें रखूंगा, तो पवन सिंह जी कब अपनी पत्नी को रखेंगे? यह सुन महिला कहती है – ये मुझे नहीं पता। वहीं फिर जाकर अनिरुद्धाचार्य पवन सिंह से खास अपील करते हैं, वे कहते हैं – पवन सिंह जी सुन लो मेरी बात, आपने पत्नी को निकाला, तो इनके पति भी निकाल दिए, मतलब पवन सिंह समाज को ये मैसेज देना चाहते हैं कि अपनी अपनी पत्नियों को छोड़ दो।
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का ये वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, यूजर्स खूब मजे ले रहें हैं, एक यूजर ने लिखा, “एक और लफड़ा… पवन सिंह को नहीं जानने वाले बाबा।” दूसरे ने लिखा, “बाबा के लिए इज्जत बढ़ गई, ये पवन सिंह को नहीं जानते।” इसी तरह कमेंट बॉक्स में फैंस खूब हंसी के ठहाके लगा रहें हैं।














