Karuppu Cast Fees: तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म Karuppu जोकि इस हफ्ते 14 मई 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं। और इस समय तमिलनाडु में तृषा कृष्णन के सबसे अच्छे दोस्त थलापति विजय का राज है। यानि वो तमिलनाडु के सीएम हैं। तो वहीं थलापति विजय ने सीएम बनते ही अपनी सबसे अच्छी दोस्त तृषा कृष्णन को एक बेहतरीन तोहफा दिया है। उन्होंने उनके शो के प्रीमियर के लिए स्पेशल परमिशन दी है। तो वहीं Karuppu Movie के लिए तृषा कृष्णन समेत अन्य स्टार कास्ट ने कितना किया चार्ज जानिए
Also Read -Sonia Gandhi Admit: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, होगा एक छोटा ऑपरेशन
Karuppu Cast Fees: करप्पू मूवी स्टार कास्ट फीस
करप्पू मूवी सूर्या फीस
करप्पू मूवी 2026 में रिलीज होने वाली एक एक्शन-फैंटेसी फिल्म है। जिसमें सूर्या ने दोहरी भूमिका निभाई है। पहली भूमिका सरवनन और करप्पुस्वामी का किरदार निभाया है। तो वहीं सूर्या ने इस फिल्म के लिए 45 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है।
करप्पू मूवी तृषा कृष्णन फीस
आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं। Karuppu Movie के लिए उनको 5 करोड़ रूपए तक चार्ज किया गया है। तो वहीं निर्देशक को स्वंय इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रूपए मिले हैं।
करप्पू मूवी बजट
Karuppu Movie कई सारे प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी एक फिल्म है। जिसका बजट लगभग 130 करोड़ रूपए के करीब है।
करप्पू मूवी के बारे में
थलापति विजय को सीएम बने दो दिन ही हुए हैं। थलापति विजय ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने तमिल फिल्म उद्योग का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने फिल्म ‘ करप्पू’ के निर्माताओं को समर्थन देते हुए फिल्म के सुबह 9 बजे के प्रदर्शन के लिए विशेष अनुमति दी है। आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित आगामी एक्शन ड्रामा में सूर्या और तृषा कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म 14 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार शाम को, निर्माताओं ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करते हुए विजय की एक तस्वीर के अपडेट शेयर करते हुए लिखा- “करुप्पू के सुबह 9 बजे के शो के लिए विशेष अनुमति देने हेतु हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री जोसेफ विजय को विशेष धन्यवाद। # करुप्पू – एफडीएफएस 14 मई से सुबह 9 बजे शुरू होगा।”















