Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है. इस दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां शो में पहुंची थीं. मंगलवार को दोनों शो से बाहर आईं. शो से बाहर आते ही उन्होंने इंटरव्यूज दिए. इस दौरान विक्की की मां ने अंकिता को लेकर कई बातें बताईं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो विक्की की अंकिता संग शादी को लेकर सपोर्ट में नहीं थे.
विक्की की मां रंजना जैन ने कहा, “देखो अंकिता से शादी विक्की ने ही की है. हमलोग तो कोई सपोर्ट में थे नहीं. हैं ना, विक्की ने की है. अब वो निभाने तैयार है. हम को कुछ लेना देना नहीं है. इतना सब देख रहे हैं लेकिन हम लोग उसको एक भी बार कुछ नहीं कह रहे हैं. वो आएगा, वो अपने रिश्ते सुधारेगा. बिगाड़ा उसी ने है तो सुधारेगा. और हमें विश्वास है कि विक्की सब कुछ कर लेगा. वो है ऐसा लड़का.”

रंजना जैन ने अंकिता के स्वभाव को लेकर भी बात की. (Bigg Boss 17) उन्होंने कहा कि अंकिता बहुत गुस्से वाली हैं और जल्दी ही गुस्सा हो जाती हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अंकिता को विक्की को बहुत प्यार करती हैं.
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने पिछले साल 14 दिसंबर को शादी की थी. दोनों की शादी को लेकर काफी चर्चा हुई थी.
Bigg Boss 17: अंकिता और विक्की के बीच में हो रहे झगड़े
अब विक्की और अंकिता बिग बॉस के घर में साथ में नजर आ रहे हैं. (Bigg Boss 17) शो में शुरुआत से ही दोनों के बीच में काफी झगड़े देखने को मिल रहे हैं. अंकिता की शिकायत है कि विक्की उन्हें टाइम नहीं देते हैं. वहीं विक्की का कहना है कि वो सारे-सारे दिन अंकिता के पीछे नहीं घूम सकते हैं.

मन्नारा को लेकर हुई लड़ाई
हाल ही के एपिसोड में अंकिता और विक्की में काफी लड़ाई हुई थी. ये लड़ाई मन्नारा चोपड़ा को लेकर हुई थी. दरअसल, विक्की और मन्नारा की अचानक से दोस्ती बढ़ गई थी. जो अंकिता को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही थी. इस वजह से दोनों के बीच में इतना झगड़ा बढ़ा की अंकिता फूट-फूट कर रोई थीं. फिर विक्की ने जाकर उन्हें संभाला था.














Comments 1