
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में इस हफ्ते जो एविक्शन हुआ है। उसने सबको चौका कर रख दिया है। क्योंकि सभी को लगा था कि इस वीक नीलम गिरी घर से एविक्ट होंगी। लेकिन Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar पर पूरा गेम ही पलट गया। हर कोई शॉक्ड हो गया कि ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से आवेज दरबार को एविक्ट कर दिया गया। क्योंकि आवेज दरबार को नीलम गिरी और प्रनीत की तुलना में ज्यादा वोट मिले थे। तो वहीं शो में उसी दिन वीकेंट के वॉर पर आवेज दरबार की भाभी और एक्स बिग बॉस विनर गौहर खान उसी दिन शो पर आई थी। और आवेज दरबार को काफी कुछ समझाकर गई थी। तो वहीं अब जाकर आवेज दरबार के एविक्शन पर एल्विश यादव ने सवाल उठाए हैं। जिसके लिए उन्होंने वीडियो जारी किया है।
Also Read –Ahmedabad News: 7वीं मंज़िल से गिरे 10 मजदूर, 2 की मौत, एक की हालत गंभीर – दर्दनाक हादसा
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 आवेज दरबार के एविक्शन पर एल्विश यादव का रिएक्शन
बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में इस वीकेंट के वॉर पर सलमान खान (Salman Khan) ने जैसे ही एविक्शन के बारे में कंटेस्टेंट को बताया घर में मौजूद कंटेस्टेंट के साथ ही दर्शक भी काफी ज्यादा शॉक्ड हो गए। उनको विश्वास नहीं हुआ कि आवेज दरबार का एविक्शन होगा। तो वहीं अब जाकर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने भी आवेज दरबार (Awez Darbar) के एविक्शन पर अपना रिएक्शन दिया है।
एल्विश यादव ने आवेज दरबार के एविक्शन पर वीडियो शेयर कर लिखा- एल्विश ने कहा कि, मैं एक कॉन्सर्ट में व्यस्त था बाहर आया तब पता चला कि Bigg Boss 19 में आवेज दरबार का एविक्श हो गया है, वो भी उस दिन जिस दिन गौहर आई थी और उनको समझाकर गई थी। और उसी दिन उनका एविक्शन हो गया ये काफी अनफेयर लगा, उसको निकालना नहीं चाहिए, उसको आगे तक रखना चाहिए था। वो काफी अच्छा खेल रहा था। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
Also Read –Sonbhadra: राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित हुए हिंडाल्को रेणुकूट के दिलीप दुबे















