रिपोर्ट- अनुज तिवारी
Jharkhand: डाल्टनगंज (पलामू)। शहर में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान जनता के साथ हुई मारपीट ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। (Jharkhand) घटना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक आयोजन की विफलता नहीं, बल्कि पूरे शहर की छवि को धूमिल करने की सुनियोजित कोशिश है।
युवा नेता ने आरोप लगाया कि प्रथम महापौर और चैंबर अध्यक्ष विकास की दिशा में काम करने के बजाय शहर को “फूहड़ता के दलदल” में धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा, “धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का इस्तेमाल राजनीतिक छवि चमकाने के लिए किया जा रहा है। (Jharkhand) डांडिया कार्यक्रम में अतिथि स्वरूप राजनीतिक नेताओं को बुलाकर जनता की भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हुआ।”
ये भी पढ़ें –7वीं मंज़िल से गिरे 10 मजदूर, 2 की मौत, एक की हालत गंभीर – दर्दनाक हादसा
उन्होंने आगे कहा कि पूजा जैसे पवित्र अवसर पर जनता को बुलाकर उनके साथ मारपीट करना न केवल विधि-व्यवस्था की नाकामी दर्शाता है, बल्कि शांति और भाईचारे पर भी सीधा हमला है।
झामुमो युवा नेता ने सवाल उठाया कि आखिर प्रथम महापौर और चैंबर अध्यक्ष शहर को किस ओर ले जा रहे हैं? “जहां शिक्षा और रोजगार की समस्याएँ विकराल हैं, वहां चमक-दमक वाले आयोजनों की आड़ में युवाओं के भविष्य की अनदेखी हो रही है। यह शहर के लिए बेहद चिंताजनक है।”
ये भी पढ़ें –Bigg Boss 19: आवेज दरबार के एविक्शन पर भड़के एल्विश यादव वीडियो जारी कर बिग बॉस पर लगाया आरोप, देखें
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जा सकें।















