Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तिलौथू-डेहरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने पेट्रोल पंप के पास ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। (Bihar News) हादसा सुबह के वक्त हुआ जब ऑटो में सवार लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।
Bihar News: ट्रक और ऑटो की टक्कर ने बढ़ाई सड़क सुरक्षा पर चिंता:
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक और ऑटो की तेज रफ्तार के कारण यह भयंकर टक्कर हुई। (Bihar News) हादसा इतना जोरदार था कि 3 लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को तुरंत डेहरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और वह वेंटिलेटर पर है।
ये भी पढ़ें –Jharkhand: सतबरवा में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की जब्ती
घायलों की हालत और पुलिस की कार्रवाई:
मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। (Bihar News) ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है, और पुलिस वाहन की फिटनेस तथा ड्राइवरों की लापरवाही की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर यातायात को प्रभावित न होने देने के लिए डायवर्जन लागू कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें –Navratri 2025 Kanya Pujan Date And Time: कन्या पूजन कब होगा? जानें पूजन की विधि और नियम















