Chandauli: खेती-बाड़ी के व्यस्त मौसम और शीत लहर में किसान विकास मंच ने किसान चौपाल का आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मधु कुमारी

Chandauli: चंदौली शहाबगंज ब्लॉक अंतर्गत खिलची गांव में किया। कार्यकर्ताओं ने खेती बाड़ी की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। (Chandauli) खेतों में अधिक नमी होने से अभी भी बुआई का काम सम्पन्न नहीं हुआ।बाढ़, तूफान और सैनिक कीट के संयुक्त हमले के कारण धान की उपज आधी और क ई जगहों पर आधी से भी कम हुई है।

कृषि लागत की कीमतों में कमी नहीं हुई जबकि उपज नहीं के बराबर है। (Chandauli) धान क्रय केंद्रों की संख्या आधी अधूरी होने से किसान क्रय केंद्र पर धान बेचने के बजाय बिचौलियों को समर्थन मूल्य से 200 ढाई सौ रुपए कम पर बेचने को मजबूर हैं। मोथा तूफान से प्रभावित किसानों के खेत का सर्वे बहुत जगह लेखपालों ने नहीं किया। आज तक बाढ़ पीड़ितों और मोथा तूफान से पीड़ित किसानों को अधेला भी नहीं मिला। बीएन सीड एमटीयू 1318 का जिन खेतों में रोपाई की गई उन खेतों में पैदावार बिल्कुल नहीं हुई। रबी की बुआई भी उन खेतों में सुचारू रूप से नहीं हो पाई है।

WhatsApp Image 2025 12 20 at 7.07.45 AM

Also Read –Chandauli: चंदौली विद्यालय परिवर्तन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने मौके पर खलिहानों और खेतों का निरीक्षण करते हुए देखा कि एमटीयू 1318 में 75% हल्के दाने हुए हैं जिसे पयिया कहा जाता है। (Chandauli) जागरुक कार्यकर्ता राजेंद्र दुबे ने कहा कि एमटीयू 1318 की खेती करके हम लोग बर्बाद हो गए। दुकानदार और कंपनी तथा जिला प्रशासन इस पर गंभीर नहीं हो रहा है। इसके लिए हम लोग संघर्ष में उतरेंगे और कंपनी से मुआवजा दिलाने में प्रशासन हीलाहवाली कर रहा है।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर से ऐलान किया कि अभी तक किसी भी संकट में सरकार ने मुआवजा उपलब्ध नहीं कराया कब तक इंतजार करेंगे इसके खिलाफ जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान दिवस के कार्यक्रम में चंदौली जिलाधिकारी के सम्मुख इन समस्याओं को पुरजोर ढंग से उठाया जाएगा।

Also Read –MP News: यूट्यूबर्स पर सख्त हुए सीएम मोहन यादव, डीजीपी को दी कार्रवाई की खुली छूट

उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे राम भरत सिंह,राम अवध सिंह, राजेंद्र द्विवेदी, विनोद कुमार, नरेश राम, प्रदीप सिंह,

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें