Dhurandhar Movie: आदित्य धर के निर्देशन में बनीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, धुरंधर को रिलीज हुए एक महीने होने वाले हैं, जी हां! ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और अब तक थिएटरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। धुरंधर के बाद थिएटरों में कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं और धुरंधर अपना जलवा कायम किए हुए है। इसी बीच खबर आ रही है वहीं धुरंधर मूवी का आज से सिनेमाघरों में एडिटेड वर्जन रिलीज होगा, ऐसा इसलिए क्योंकि धुरंधर मूवी में कुछ बदलाव किए गए हैं, आइए जानते हैं।
Dhurandhar Movie: आज से रिलीज होगा धुरंधर का नया वर्जन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर, 2025 को देशभर के सिनेमाघरों को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें फिल्म के डीसीपी (डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी) के बदलाव की सूचना दी गई थी। (Dhurandhar Movie) बदलाव का कारण यह है कि मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन और ब्रोडकास्टिंग ऑफ इंडिया से मिले निर्देशों के अनुसार फिल्म निर्माताओं ने दो शब्दों को म्यूट कर दिया है और एक डायलॉग में बदलाव किया है। सिनेमाघरों को फिल्म का नया वर्जन डाउनलोड करने और 1 जनवरी, 2026 से इसे चलाने के लिए कहा गया, तो ऐसे में आज से फिल्म का नया वर्जन थिएटरों में देखने को मिलेगा।
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धुरंधर मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताएं तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1117.9 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। (Dhurandhar Movie) वहीं भारत में इस फिल्म ने 27वें दिन 12.40 करोड़ कमाए और अब तक 766.90 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।
धुरंधर 2 मार्च में होगी रिलीज
जहां धुरंधर सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है, वहीं मार्च महीने में धुरंधर का दूसरा पार्ट भी आएगा, जिसमें उसके आगे की कहानी दिखाई जाएगी। धुरंधर 2 को लेकर हिंट मिल चुका है कि धुरंधर और अधिक धमाकेदार होगी, आर माधवन ने कहा कि धुरंधर सिर्फ ट्रेलर है, धुरंधर 2 असली पिक्चर है।














