Chhath Puja 2025: छठ मइया और सूर्य देव की उपासना का महापर्व छठ आज ‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हो गया है। चार दिवसीय यह अनुष्ठान पवित्रता, अनुशासन और आस्था का प्रतीक है। छठ महापर्व की शुरुआत का पहला दिन न केवल शारीरिक शुद्धि, बल्कि मानसिक तैयारी के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामना दी है। (Chhath Puja 2025) मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर सभी को छठ पर्व की बधाई दी। उन्होंने भोजपुरी में प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए लिखा कि रउवा सब पर छठी मइया की कृपा बनल रहे। परिवार खातिर कठिन व्रत रखे वाली माता आ बहिन लोगन के हमरे ओर से विशेष मंगलकामना। जय छठी मईया!
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि सूर्य उपासना और लोकआस्था के महापर्व छठ की सभी को हार्दिक बधाई। (Chhath Puja 2025) भोजपुरी भाषा में शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रउवा सब पर छठी मइया की कृपा बनल रहे। परिवार खातिर कठिन व्रत रखे वाली माता आ बहिन लोगन के हमरे ओर से विशेष मंगलकामना। जय छठी मईया!
सीएम योगी ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, श्रद्धा और अनुशासन का एक अनुपम संगम है। (Chhath Puja 2025) सूर्य उपासना के माध्यम से यह हमें जीवन में प्रकाश, ऊर्जा और संतुलन का संदेश देता है। यह पर्व केवल पूजा नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव है। छठी मइया की कृपा से सभी व्रती अपने संकल्प में सफल हो, स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि का जीवन पाए। उन्होंने कहा कि यह महान परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी सतत जारी रहे। यही हमारी कामना है। जय छठी मइया।
Chhath Puja 2025: घाटों पर सजीं सुशोभिताएं
शनिवार को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरूआत हो गयी है। रविवार को खरना के बाद निर्जला व्रत की शुरुआत होगी। राजधानी लखनऊ में पांच लाख से ज्यादा परिवारों में छठ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गोमती नदी के तट पर लक्ष्मण मेला मैदान सहित अन्य घाटों पर सुशोभिताएं सज गयी हैं। बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। छठ पूजन के लिए मंदिरों, घरों व सार्वजनिक स्थलों पर भी कुंड तैयार किए गए हैं।















