अमरावती। तहसील अंजनगांव सुर्जी के अंतर्गत आने वाले विहीगांव ग्राम पंचायत में आगामी ग्राम पंचायत आम चुनाव 2026 के लिए घोषित वार्ड संरचना और आरक्षण सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने ग्राम राजस्व अधिकारी (तलाठी) योगेश लंगडे पर आरक्षण सूची में गलत आंकड़े प्रस्तुत कर अनुसूचित जाति समाज के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, 10 जून 2026 को आयोजित ग्राम सभा में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए वार्ड संरचना और आरक्षण की घोषणा की गई थी। (MP News) इस दौरान चुनाव अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस पाटिल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। जैसे ही आरक्षण सूची पढ़कर सुनाई गई, ग्रामीणों ने उसमें गंभीर त्रुटियों की ओर ध्यान दिलाया।

Also Read –UP News: महमूदाबाद में खुलेआम चल रहे जुए के अड्डे, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि वार्ड क्रमांक 4 में अनुसूचित जाति वर्ग के 700 से अधिक मतदाता होने के बावजूद आधिकारिक सूची में केवल 60 मतदाता दर्ज किए गए। इस कथित गड़बड़ी के कारण वार्ड में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं हो सकी, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल प्रशासनिक भूल नहीं बल्कि आरक्षण अधिकारों को प्रभावित करने वाली गंभीर लापरवाही है। गांव में इस बात को लेकर चर्चा है कि संबंधित अधिकारी के तबादले का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों ने तहसीलदार एवं निर्वाचन निर्णय अधिकारी, अंजनगांव सुर्जी को लिखित शिकायत सौंपकर ग्राम राजस्व अधिकारी योगेश लंगडे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। (MP News) शिकायत में यह भी कहा गया है कि नए तलाठी के कार्यभार ग्रहण करने से पहले योगेश लंगडे को कार्यमुक्त न किया जाए और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
Also Read –Kanpur News: कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन, फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थान सील
ग्रामीणों ने प्रशासन को सात दिनों के भीतर लिखित जवाब देने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने ग्राम सभा की वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सबूत के तौर पर चुनाव विभाग को सौंपा है। (MP News) अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।














