Chitrakoot: महर्षि वाल्मीकि जयंती की तैयारियों का DM-SP ने किया संयुक्त निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट – आकाश रैकवार

Chitrakoot: चित्रकूट में आगामी महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस क्रम में जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने शनिवार को विभिन्न स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया।

कार्यक्रम 7 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। (Chitrakoot) जिलाधिकारी ने विभागवार जिम्मेदारियां तय करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2025 10 03 at 5.33.27 PM

ये भी पढ़ें –कांग्रेस को लगा झटका, दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी का निधन, राजनीति में शोक की लहर

  • पर्यटन विभाग को दीवारों की पेंटिंग कर स्थल को आकर्षक बनाने का निर्देश दिया गया।
  • विद्युत विभाग को वायरिंग की मरम्मत और लाइटिंग की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया।
  • जल निगम को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।
  • पंचायत विभाग को साफ-सफाई, पानी के टैंकर और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई।

भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए 6 अक्टूबर से ट्रैक्टरों का आवागमन बंद रहेगा। साथ ही, सड़क सुरक्षा के लिए ब्लैक स्पॉट पर बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक (SP) ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। (Chitrakoot) साथ ही, श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु यातायात रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें –चैतन्यानंद की तीन महिला सहयोगी गिरफ्तार, इनके फोन में भी मिले सबूत

प्रशासन का कहना है कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से सम्पन्न हो सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें