रिपोर्ट -अनुज तिवारी
Jharkhand: झारखंड के पलामू जिले के सदर मेदिनीनगर प्रखंड क्षेत्र के लहलहे, पोलपोल, बारी, रजडेरवा, झाबर और खामडीह समेत आसपास के इलाकों में नवरात्र की सप्तमी तिथि पर धार्मिक उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
परंपरा अनुसार, बेलवा निमंत्रण पूजन के बाद जैसे ही जगत जननी मां भगवती के पट्ट खोले गए, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। (Jharkhand) देर रात तक भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल छाया रहा। जगह-जगह लगे पूजा पंडालों में भक्तजन भ्रमण करते नजर आए और मां भगवती के साथ सेल्फी लेते हुए भक्ति व आनंद का अनुभव किया।

इसी क्रम में सिंदुरिया मां अम्बे क्लब पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि शारदीय नवरात्र की प्रथम दिवस से ही मारुति किंकर जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु कथा का रसपान कर रहे हैं। सप्तमी के दिन मां भगवती के पट्ट खुलने पर अपेक्षा से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिससे समिति के सभी सदस्यों का उत्साह दोगुना हो गया।
ये भी पढ़ें-Chandauli: ट्रैक्टर टायर फटने से मासूम की दर्दनाक मौत, माँ की आंखों के सामने बुझा चिराग
क्लब सदस्यों का कहना है कि श्रद्धालुओं की यह उमड़ती भीड़ उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। (Jharkhand) उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का सहयोग और आस्था ही मुख्य आधार है।
ये भी पढ़ें-Air India: बड़ा हादसा टला! दुबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, यात्रियों को उतारा गया
पूरे क्षेत्र में नवरात्र का उल्लास देखते ही बन रहा है और श्रद्धालुओं के चेहरे पर मां भगवती के प्रति अगाध भक्ति की झलक साफ दिखाई दे रही है।















