Dhurandhar 2 Blockbuster: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को दर्शक भर-भरकर प्यार दे रहे हैं, फिल्म को इतना जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है कि ये फिल्म आए दिन नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है, जी हां! मनोरंजन जगत में धुरंधर 2 की चर्चा हो ही रही है, साथ ही पॉलिटिकल जगत में भी धुरंधर 2 मूवी पर बात की जा रही है, क्योंकि लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म का टैग दे रहें हैं, बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहें हैं, इन सबके बीच भी धुरंधर 2 फिल्म ने जबरदस्त गर्दा उड़ाया हुआ है, देश भर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म ने रिकॉर्ड बना लिया है, आइए जानते हैं।
Dhurandhar 2 Blockbuster: धुरंधर 2 ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड
आदित्य धर की फिल्म शाहरुख खान की फिल्म जवान और पठान का रिकॉर्ड बहुत पहले ही तोड़ चुकी है, और अब ये हर बढ़ते दिन के साथ कई और नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है। अब धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। (Dhurandhar 2 Blockbuster) जी हां! बता दें कि बाहुबली 2 ने पिछले 9 सालों से नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड बनाया हुआ है, बाहुबली 2 नॉर्थ अमेरिका में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी, पिछले 9 सालों से ये रिकॉर्ड कोई फिल्म तोड़ नहीं पाई, लेकिन अब जाकर धुरंधर 2 ने वो करिश्मा कर दिखाया है, अब धुरंधर 2 नॉर्थ अमेरिका में सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
Also Read –Manisha Rani Video: मनीषा रानी को बॉर डांसर समझकर इवेंट मैनेजर ने दिया धक्का सामने आया वीडियो देखें
10 दिनों में धुरंधर 2 ने कमाए 1200 करोड़
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने 10 दिनों में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जी हां! 10वें दिन भी फिल्म ने इतिहास रचते हुए पुष्पा 2 का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है। (Dhurandhar 2 Blockbuster) पुष्पा 2 ने दूसरे शनिवार को 46 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि धुरंधर 2 ने 62.85 करोड़ का कलेक्शन किया है, धुरंधर 2 सभी फिल्मों को पछाड़ती जा रही है। वहीं इस फिल्म के अब तक के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बताएं तो ये फिल्म 10 दिनों में 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अभी भी कमाई का सिलसिला कम नहीं हुआ है, फिल्म थिएटरों में मजबूती के साथ टिकी हुई है।


















