Droupadi Murmu: संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को संसद के केंद्रीय हाल में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित केंद्रीय मंत्री और सांसद भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति के संबोधन के बाद उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष भी सभा को संबोधित करेंगे। (Droupadi Murmu) इस दौरान नौ भाषाओं मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोड़ो, कश्मीरी, तेलुगु, उड़िया और असमिया में तैयार किए गए संविधान का डिजिटल लोकार्पण किया जाएगा, जिसे केंद्रीय कानून मंत्रालय के विधायी विभाग ने तैयार कराया है।
समारोह में मौजूद सभी गणमान्य लोग राष्ट्रपति के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करेंगे। (Droupadi Murmu) इसके साथ ही देशभर के केंद्रीय मंत्रालय, उनके अधीन कार्यालय, राज्य सरकारें, केंद्र शासित प्रदेश और स्थानीय निकाय भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
नागरिकों को भी इस आयोजन में शामिल होने का अवसर दिया गया है। (Droupadi Murmu) वे ‘माईजीओवी डॉट इन’ और ‘कॉन्स्टीट्यूशन75 डॉट कॉम’ पर लॉग-इन करके प्रस्तावना का पाठ कर सकते हैं। इसके अलावा ‘हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान’ के तहत राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन क्विज, ब्लॉग और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी प्रस्तावित है।













