Ghaziabad Surya Murder Case: जिले के खोड़ा क्षेत्र में चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। पुलिस ने मुख्य आरोपी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। एनकाउंटर के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार 28 मई को खोड़ा इलाके में 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। (Ghaziabad Surya Murder Case) गंभीर रूप से घायल सूर्या को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
Also Read –Uttar Pradesh DGP: UP Police को मिला नया बॉस! राजीव कृष्ण के नाम पर लगी मुहर, आदेश जल्द
पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी असद लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। (Ghaziabad Surya Murder Case) रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि असद अपने कुछ साथियों से मिलने और उनसे पैसे लेकर फरार होने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान असद अपने एक साथी के साथ बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
Also Read –Hapur News : कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर छात्रा को पिलाया, मेरठ अस्पताल में हुई मौत
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें असद गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल और उसकी बाइक बरामद कर ली है। (Ghaziabad Surya Murder Case) पूरे मामले की जांच जारी है। सूर्या चौहान की मां सरोज ने आरोपी के एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें असद की तस्वीर देखने के बाद ही संतोष मिलेगा। उन्होंने मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की।
वहीं, स्थानीय लोगों और मृतक के पड़ोसियों ने भी आरोपियों की संपत्ति जब्त करने तथा उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाई है। परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन सूर्या को फोन कर एक स्थान पर बुलाया गया था। (Ghaziabad Surya Murder Case) वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उस पर कई बार चाकू से हमला किया गया। परिवार का दावा है कि जान बचाने के लिए सूर्या करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा कर दोबारा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।















