Google Down 2026: विश्व की सबसे बड़ी इंटरनेट सेवाओं में शामिल Google की सर्विस आज 12 मई 2026 यानी मंगलवार को अचानक प्रभावित हो गई, जिसके कारण भारत सहित कई देशों के हजारों यूजर्स को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेष तौर से Google Search ठीक तरह से काम नहीं कर रही थी और लोगों की स्क्रीन पर “Server Error” जैसे मैसेज दिखाई देने लगे। कई यूजर्स ने शिकायत की कि सर्च रिजल्ट लोड नहीं हो रहे थे, जबकि कुछ लोगों को खाली पेज दिखाई नहीं दे रहा था।
Google Down 2026: Downdetector ने क्या कहा
आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Downdetector के मुताबिक, कुछ ही वक़्त में शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ गई और लगभग 3300 से अधिक रिपोर्ट्स दर्ज की गईं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें Google Search से जुड़ी हुई थीं। इसके अलावा कई यूजर्स ने वेबसाइट एक्सेस और पेज लोडिंग में भी समस्या आने की बात कही।
Google Search प्रयोग करने में परेशानी
रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 57 फीसदी यूजर्स को Google Search प्रयोग करने में परेशानी हुई। वहीं 28 फीसदी लोगों ने पेज लोड न होने की शिकायत दर्ज कराई, जबकि 11 फीसदी यूजर्स को वेबसाइट एक्सेस करने में समस्या आई। (Google Down 2026) अचानक आई इस तकनीकी खराबी ने इंटरनेट यूजर्स के बीच ज़बरदस्त हलचल मचा दी।
हजारों लोग एक ही समस्या का किया सामना
जैसे ही लोगों को Google में कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Reddit पर पोस्ट्स की बाढ़ आ गई। यूजर्स यह जानने के लिए ऑनलाइन चर्चा करने लगे कि क्या यह दिक्कत सिर्फ उनके इंटरनेट कनेक्शन में है या फिर Google की सर्विस वाकई डाउन हो गई है। कुछ ही मिनटों में यह पूरी तरीके से स्पष्ट हो गया कि हजारों लोग एक जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कई मजेदार रिएक्शन भी देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा, “पहली बार जीवन में Google को डाउन होते देखा।” वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, “जब Google ही नहीं चल रहा, तो इंटरनेट पर क्या विश्वास करें?” कई लोगों ने इसे इंटरनेट विश्व का सबसे बड़ा ‘पैनिक मोमेंट’ भी बताया।
हालांकि, कुछ यूजर्स के लिए यह दिक्कत थोड़ी देर बाद अपने आप ठीक हो गई, लेकिन आउटेज की शिकायतें लगातार बढ़ती रहीं। फिलहाल Google की ओर से इस आउटेज के पीछे की असली कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसे लेकर ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही तकनीकी खराबी के कारणों की जानकारी साझा कर सकती है।














