Mouni Roy Divorce: एक्ट्रेस मोनी रॉय जिन्होंने अपना करियर टीवी से शुरू किया था। और आज बॉलीवुड फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस नजर आती हैं। Mouni Roy ने महादेव टीवी सीरियल में सती माता का किरदार प्ले किया था। जहाँ पर उनकी मुलाकात मोहित रैना संग हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। और मोनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार(Mouni Roy Husband) संग शादी कर ली। दोनों हमेशा साथ में नजर आते थे। कुछ समय पहले ही दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें मोनी रॉय तजविंदर के साथ जिनका नाम उनकी बेस्ट फ्रेंड दिशा पटानी के साथ जुड़ रहा है। उनके साथ नजर आई, तो वहीं दिशा पटानी मोनी रॉय के पति सूरज के साथ कैमरे में कैद हुई। लेकिन कल से सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की खबरें काफी वायरल हो रही है। चलिए जानते हैं क्या वास्तव में दोनों तलाक ले रहे हैं। और कौन है मोनी रॉय के पति और क्या करते हैं।
Mouni Roy Divorce: क्या वास्तव में मोनी रॉय का हो रहा है तलाक
बता दे कि मोनी रॉय और उनके पति सूरज नाम्बियार के तलाक की खबरें उस समय से सोशल मीडिया पर उड़ने लगी। जबसे Mouni Roy ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति संग तस्वीरे डिलीट की और यही नहीं दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया। लेकिन अभी तक दोनों की तरफ से ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया गया है। इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है।
मोनी रॉय के पति कौन हैं और क्या करते हैं
खबरों के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की मुलाकात 2019 की नए साल के दिन दुबई में हुई थी और दोनों ने तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जनवरी 2022 में शादी कर ली। उन्होंने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों की शादी का आयोजन कैंडोलिम स्थित हिल्टन गोवा रिसॉर्ट में हुआ। मोनी रॉय और सूरज की शादी समारोह में मलयाली और बंगाली दोनों परंपराओं का पालन किया गया, जिससे दोनों संस्कृतियों का सम्मान हुआ। मौनी पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से हैं, जबकि सूरज दुबई में रहने वाले व्यवसायी और निवेश बैंकर (Mouni Roy Husband Profession) हैं, जिनका संबंध बेंगलुरु के जैन परिवार से बताया जाता है। रिपोर्ट कि माने तो सूरज का जन्म बेंगलुरू में हुआ है। और उनका पूरा परिवार दुबई में ही रहता है।
Also Read –Sant Kabir Nagar News: एसपी संदीप कुमार मीना का बड़ा एक्शन, जिले में बदले गए 23 पुलिस अधिकारी
मोनी रॉय के पति सूरज नाम्बियार कितने अमीर हैं
मोनी रॉय के पति सूरज नाम्बियार दुबई में निवेश बैंकर और एक व्यवसायी हैं। इनकी अनुमानित संपत्ति 50-60 करोड़ रूपए के बीच है। 2022 में, मोनी रॉय के पति ने वैश्विक शिक्षा मंच ” अल्टीमेट गुरुज़ ” में सह-निवेश किया । तो वहीं दुबई में उनकी काफी संपत्ति है। इसके साथ ही मोनी रॉय के साथ मिलकर मुंबई ब्रांदा में एक आलीशान घर भी खरीदा है। इन्होंने बिजनेस के माध्यम से इतनी संपत्ति अर्जित की है।















