Haunted 3D Collection Day 3: हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ द पास्ट जब सिनेमाघरो में जब रिलीज होने वाली थी। उस समय किसी को अंदाज़ा नहीं था। कि ये फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आने वाली है। जहां आज के समय में हॉरर फिल्मों में भी वीएफएक्स का प्रयोग किया जा रहा है। वहां पर हॉन्टेड 3डी ने साधारण कहानी और ज्यादा शोर सराबे के बिना बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता, मनोज बाजपेयी की गवर्नर और दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आउंगा के साथ रिलीज हुई है। (Haunted 3D Collection Day 3) इन सभी फिल्मों को कलेक्शन के मामले में हॉन्टेड 3डी ने पीछे छोड़ दिया है। चलिए जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।
Haunted 3D Collection Day 3: हॉन्टेड 3डी इकोज़ ऑफ़ द पास्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट 2026 में रिलीज़ हुई एक हिंदी हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। डेटाबेस लिस्टिंग में मनीष पी. चव्हाण का नाम भी शामिल है। (Haunted 3D Collection Day 3) फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे जैसे कलाकार हैं। 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई यह फिल्म अतीत के काले रहस्यों से जुड़े एक अलौकिक रहस्य की कहानी है।
शानदार ओपनिंग डे के बाद, हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट ने शनिवार को भी अपनी कमाई में कोई खास बदलाव नहीं होने दिया। (Haunted 3D Collection Day 3) सैक्निल्क के अनुसार, “फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपये रहा, जो पहले दिन के 2.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन से 30.0% अधिक है।”
तीसरे दिन यानि रविवर को Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार , हॉन्टेड 3डी इकोज़ ऑफ़ द पास्ट वर्तमान में 4,130 शो में चल रही है और इसने आज लाइव शो में ₹3.60 करोड़ का कलेक्शन किया है । इससे भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹11.03 करोड़ और कुल कलेक्शन ₹9.35 करोड़ हो गया है, जोकी पहले और दूसरे दिन की तुलना में ज्यादा है।















