Ikka Star Cast: सनी देओल वैसे तो इन दिनों अपनी फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर चर्चाओं में बनें हुए हैं, लेकिन वहीं अब उनकी एक और फिल्म रिलीज होने की लाइन में लगी हुई है, हालांकि सनी देओल की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर आएगी, यानी कि अब सनी देओल भी ओटीटी प्लेटफार्म पर अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, सनी देओल की जिस फिल्म की हम बात कर रहें हैं उसका नाम “इक्का” है, जिसमें उनके साथ अक्षय खन्ना भी हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म में और से एक्टर्स नजर आएंगे।
Ikka Star Cast: इक्का मूवी स्टार कास्ट
इक्का नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो जुलाई में रिलीज होगी। दर्शक इस फिल्म को लेकर बहुत अधिक एक्साइटेड हैं, क्योंकि फिल्म में अक्षय खन्ना और सनी देओल जैसे बेहतरीन एक्टर्स हैं, जो सालों बाद एक साथ पर्दे पर वापसी कर रहें हैं –
सनी देओल
इक्का में सनी देओल एक लॉयर की भूमिका निभाने वाले हैं, उनका किरदार बेहद दमदार होने वाला है, क्योंकि ट्रेलर में ही उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
अक्षय खन्ना
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना फिल्म में एक क्रिमिनल का रोल अदा करते नजर आएंगे, उनका खतरनाक अंदाज देखने को मिलने वाला है।
दिया मिर्जा
अभिनेत्री दिया मिर्जा भी इक्का मूवी में नजर आएंगी, लंबे समय बाद वे किसी फिल्म में नजर आएंगी, जिसके लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।
संजीदा शेख
अभिनेत्री संजीदा शेख भी इक्का मूवी का हिस्सा हैं, ट्रेलर में उनकी भी झलक नजर आ चुकी है।
तिलोत्तमा शोम
अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम भी इक्का मूवी में अपना शानदार जलवा दिखाने वालीं हैं। तिलोत्तमा शोम इस फिल्म में एक दृढ़ निश्चयी पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भूमिका निभाने वालीं हैं।
क्या है इक्का मूवी की कहानी
इक्का मूवी एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें सनी देओल एक लॉयर की भूमिका निभा रहें हैं और हमेशा इंसाफ की लड़ाई लड़ते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी तब बदलती है, जब उन्हें अपने परिवार के लिए अपने दुश्मन अक्षय खन्ना की बेगुनाही का केस लड़ना पड़ता है, सनी देओल ऐसी मुसीबत में फंसते हैं, जहां उन्हें अपने दुश्मन का साथ देना पड़ता है। अब वह सिचुएशन क्या होगी और क्या सनी देओल केस जीतेंगे, ये फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
कब रिलीज होगी इक्का
इमोशनल थ्रिलर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई 2026 से एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम होगी।














