Jhasi News: तथाकथित पत्रकार ने जिला पंचायत सदस्य को दी धमकी,कहा -10 लाख दो, वरना तुम्हारी विधायक भाभी…

तथाकथित पत्रकार ने जिला पंचायत सदस्य को दी धमकी,कहा -10 लाख दो, वरना तुम्हारी विधायक भाभी...,
Facebook
X
WhatsApp

Jhasi News: यूपी के झांसी से एक ऐसा मामला सामने आया है जहा झांसी में दस लाख रुपये नगद दो नहीं तो तुम्हें व तुम्हारी भाभी के खिलाफ चैनल पर समाचार चलाकर उनका राजनीतिक भविष्य नष्ट कर देंगे। यही नहीं, मऊरानीपुर विधायक के देवर को जाति सूचक शब्द से अपमानित भी किया गया। मामले में मऊरानीपुर पुलिस ने तथाकथित पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संभावना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।

Jhasi News: जानिए पूरा मामला

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गांधीगंज मोहल्ले में रहने वाले हेमंत कुमार आर्य ने मऊरानीपुर थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया है कि वह अनुसूचित जाति कोरी समाज से है। वह जिला पंचायत झाँसी के वार्ड नंबर 18 चुरारा का निर्वाचित जनप्रतिनिधि है। उसकी भाभी श्रीमती डॉ रश्मि आर्य मऊरानीपुर विधानसभा 224 की निर्वाचित विधायक है। वह क्षेत्र का प्रतिष्ठित नागरिक है।

jhansi news

26 अक्टूबर 2023 को उसके घर पर गांधीगंज मोहल्ले में रहने वाली श्रीमती रति अहिरवार, सूरज अहिरवार, काली अहिरवार आए और उससे कहा कि उन्हें रुपये की जरूरत है। वह मौजा मढ़ा की कृषि भूमि डेढ़ बीघा बेचना चाहते हैं। हमें चार लाख रुपये दे दें। हम लोग अपनी जमीन की रजिस्ट्री कर देंगे और शेष रुपये बाद में ले लेंगे। उसने चंद्रशेखर, चंदन अहिरवार, राजेंद्र आर्य, शान्तनु दुबे के सामने काली अहिरवार, श्रीमती रति व सूरज को चार लाख रुपये नगद दे दिए और रुपये देने का वीडियो बनाया।

Jhasi News: काली अहिरवार के नाम नहीं है कृषि भूमि

काली ने कहा था कि एक माह में रजिस्ट्री कर दूंगा। रुपये लेकर काली व उसके परिवार के लोग चले गए। बाद में उसने काली को बुलाया और कहा कि अपनी खतौनी लेकर आओ और रजिस्ट्री कर दो तो वह टाल-मटोल करने लगा। बाद में उसने तहसील कार्यालय मऊरानीपुर में पता लगाया तो पता चला कि उक्त काली अहिरवार के नाम कोई भी कृषि भूमि नहीं है। उसने अपना रुपये मांगा तो रुपये देने से मना कर दिया और कहने लगे कि तुम्हारे पूरे परिवार की सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा बर्बाद कर देंगे।

WhatsApp Image 2023 11 26 at 13.38.01

Jhasi News: मीडिया की ताकत नहीं जानते हो

19 नवंबर 2023 को दोपहर 3-4 बजे मौन साधना केंद्र पुरानी पुल के पास मऊरानीपुर पर रवि परिहार निवासी नदीपार कटरा, विजय शर्मा निवासी गांधीगंज मऊरानीपुर आए और उससे कहा कि काली अहिरवार व उसका पूरा परिवार हमारे साथ है। तुम दस लाख रुपये नगद दो नहीं तो तुम्हें और तुम्हारी विधायक भाभी के खिलाफ समाचार पत्र और एचएम/सीसी उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करवाएंगे। तुम्हारी सामाजिक और राजनीतिक भविष्य नष्ट कर देंगे।

हेमंत कुमार आर्य ने बताया कि रवि परिहार ने उसे जाति सूचक शब्दों से भी अपमानित किया। उसने कहा कि तुम कोरी हो, तुम्हारी आवाज कोई सुनता नहीं है। तुम दस लाख रुपये दे दो, वरना तुम्हारा कुछ नहीं बचेगा।

image 88

हेमंत कुमार आर्य ने बताया कि वह डर गया और उसने रवि परिहार व विजय शर्मा से कहा कि मैं दस लाख रुपये दे दूंगा। उसने रवि परिहार को 50 हजार रुपये दे दिए और बाकी रुपये देने का वादा किया। हेमंत कुमार आर्य ने बताया कि वह रवि परिहार व विजय शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है। मऊरानीपुर पुलिस ने हेमंत कुमार आर्य की तहरीर पर रवि परिहार और विजय शर्मा के खिलाफ धारा 384, 504, 506, 509, 3(1)(x) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://youtu.be/6DrraiiUrrg?si=jW5mwEet2N9h_n9H

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें