Kannauj News : यूपी के जिले कनौज में सड़क पर छुट्टा घूम रहे आवारा गोवंशों के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अन्ना मवेषियों के चलते सड़कों पर हर रोज कई लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। ताजा मामला छिबरामऊ नगर के पूर्वी बाईपास स्थित किडजी स्कूल के पास का है। यहां एनएच 34 जीटी रोड पर आवारा सांड के हमले से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से परिजन उसे फतेहगढ़ ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बिहार: फ्लोर टेस्ट से पहले JDU की अहम बैठक, मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर पहुंच रहे विधायक. #india24x7livetv #NewsUpdates #BiharNews pic.twitter.com/JIsMzumBGb
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 11, 2024
Kannauj News : जानिए पूरा मामला

सड़क पर घूम रहे अन्ना मवेशियों के कारण कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसा ही एक मामला नगर की पूर्वी बाईपास स्थित किडजी स्कूल के पास हुआ। नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी 32 वर्षीय बिलाल पुत्र हाजी जमाल सिद्दीकी ई-रिक्शा चलाता था। वह शादी समारोह में शामिल होने गुरुसहायगंज गया था। वहां पत्नी बच्चों को छोड़कर बाइक से वापस घर लौट रहा था।
Kannauj News : परिवार में मचा कोहराम

पूर्वी बाईपास पर किडजी स्कूल के पास आवारा सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर परिजन फतेहगढ़ निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी कैकसा तथा तीन पुत्रियां गौहर, मायरा व आयजा को छोड़ गया।









