Kanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलट गयी। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। बस के पलटने के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गयी। (Kanpur Road Accident) हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गयी। वहीं 24 से ज्यादा यात्री घायल हो गये हैं। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस मंगलवार सुबह बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंची ही थी कि अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और फिर बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। (Kanpur Road Accident) हादसा इतना भीषण था कि डबल डेकर बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने बस में सवार घायल यात्रियों को निकाला और उपचार के लिए तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। Kanpur Road Accident) जहां 15 लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं इस भीषण हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक हादसे में जान गंवाने वाले तीनों यात्रियों की शिनाख्त नहीं हो सकती है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।









