Lakhimpur Kheri News: मारपीट में घायल युवक की मौत पर हंगामा

Facebook
X
WhatsApp
WhatsApp Image 2025 08 04 at 11.08.19 AM 1

Lakhimpur Kheri News: महेवागंज। उल्ल नदी पुल के पास शनिवार सुबह अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल सैधरी गांव निवासी अमित भार्गव (38) की दूसरे दिन जिला अस्पताल से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर हीलाहवाली और घायलों को ही प्रताड़ित करने का आरोप लगा घर के नजदीक सैधरी बाइपास मार्ग पर जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर सदर कोतवाल हेमंत राय समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। (Lakhimpur Kheri News) आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की बात कह समझा बुझा कर जाम खुलवाया।शहर से सटे सैधरी गांव निवासी युवक नितिन भार्गव शनिवार सुबह उल्ल नदी पुल के करीब टहलने गया था। युवती से मिलने के आरोप में कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया था। बेरहमी से पिटाई कर उसे नदी में धकेल दिया था। युवक की हालत देख घर वालों का गुस्सा भड़क उठा था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। लाठी डंडे और धारदार हथियार लगने से नितिन भार्गव उसका भाई अमित, निहाल और महेश और दूसरे पक्ष से वसीम और कलीम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बवाल और मारपीट की सूचना पर डायल 112 और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद को शांत कर घायलों को अस्पताल भेजा था। दोनों ओर से जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में क्रॉस केस दर्ज किया था।

Also Read –Ind vs Eng Oval Test: बस कुछ गेंदों का खेल बाकी! टीम इंडिया करेगी इतिहास या छिन जाएगा मैच? जानें पूरा हाल

Lakhimpur Kheri News: ऐसे बिगड़ा मामला

अस्पताल में भर्ती अमित भार्गव की हालत ज्यादा गंभीर देख डाक्टरों ने रविवार को उसे लखनऊ रेफर कर दिया। कुछ ही देर में रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अमित की मौत से परिजन और ग्रामीणों में गुस्सा भड़क उठा। (Lakhimpur Kheri News) रविवार दोपहर बाद सैधरी बाइपास पर चक्का जाम कर दिया। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार का कठोर कार्रवाई की मांग की। मृतक की मां सावित्री देवी, पिता महेश, ममेरे भाई रंजीत ने सदर कोतवाली पुलिस पर उल्टे प्रताड़ित करने और समय पर घायलों को इलाज के लिए न भेजने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। कोतवाल हेमंत रॉय ने परिजन को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान एक भाजपा नेता भी मौजूद रहे। अंतिम संस्कार होने तक पुलिस फोर्स गांव में डटी रही।

Also Read –Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा में सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक को जुटे लाखों श्रद्धालु

कल ही तीन आरोपियों पर 307 का केस दर्ज किया गया था। आज 302 में तरमीम किया गया है। अगर कोई अन्य नाम प्रकाश में आते है तो बढ़ाए जाएंगे। पुलिस ने कोई हीलाहवाली नहीं की है। सीओ रमेश कुमार तिवारी। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की बात कह समझा बुझा कर जाम खुलवाया। (Lakhimpur Kheri News) शहर से सटे सैधरी गांव निवासी युवक नितिन भार्गव शनिवार सुबह उल्ल नदी पुल के करीब टहलने गया था। युवती से मिलने के आरोप में कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया था। बेरहमी से पिटाई कर उसे नदी में धकेल दिया था। युवक की हालत देख घर वालों का गुस्सा भड़क उठा था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। लाठी डंडे और धारदार हथियार लगने से नितिन भार्गव उसका भाई अमित, निहाल और महेश और दूसरे पक्ष से वसीम और कलीम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। (Lakhimpur Kheri News) बवाल और मारपीट की सूचना पर डायल 112 और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद को शांत कर घायलों को अस्पताल भेजा था। दोनों ओर से जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में क्रॉस केस दर्ज किया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें