Lucknow Electricity Crisis: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्य में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बढ़ती बिजली कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी लखनऊ में कई इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बढ़ते तापमान के कारण ट्रांसफार्मर और एबीसी केबल ओवरलोड हो रहे हैं, जिसके चलते बार-बार फाल्ट और बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि कई जगहों पर जर्जर बिजली तार टूटकर सड़कों पर गिर रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
Also Read –UP News: पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश: बंकी में बच्चों ने तुलसी पूजन कर पौधारोपण से मनाया जन्मदिन
Lucknow Electricity Crisis: लाइट न आने से घरों के बाहर रात बिताने को मजबूर लोग
शहर में लगातार बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रात-रात भर बिजली न आने से लोग घरों से बाहर सड़क पर समय बिताने को मजबूर हैं। गर्मी के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। बिजली संकट के चलते पेयजल की समस्या भी गहरा गई है, क्योंकि पानी सप्लाई से जुड़े पंप भी बिजली पर निर्भर हैं। (Lucknow Electricity Crisis) बताया जा रहा है कि एक ही रात में करीब तीन लाख से अधिक लोग बिजली संकट से प्रभावित रहे।
बिजली न आने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
सबसे ज्यादा परेशानी एफसीआई उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में देखने को मिली। मुनेश्वर पुरम क्षेत्र के लोगों ने लगातार दो दिनों तक बिजली न आने से नाराज होकर आलमनगर ओवरब्रिज के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को लोगों के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा। (Lucknow Electricity Crisis) प्रदर्शनकारियों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर को बंधक बना लिया और उनकी कार के चारों टायर पंचर कर दिए।
Also Read –Lucknow Crime: लखनऊ के तेजस हॉस्पिटल में सनसनी, छात्रा ने डॉक्टर पर लगाए दुष्कर्म के आरोप
उतरेठिया और अंबेडकर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी हालात बिगड़ गए। बलदेव विहार, मवैया, देवीखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों ने शहीद पथ अंडरपास के पास लखनऊ-रायबरेली हाईवे जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। (Lucknow Electricity Crisis) पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों का गुस्सा कम नहीं हुआ। पुलिस और लोगों के बीच कई बार धक्का-मुक्की भी हुई।
पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, सड़क जाम करने और पुलिसकर्मियों से अभद्रता के आरोप में करीब 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उतरेठिया उपकेंद्र पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। (Lucknow Electricity Crisis) स्थानीय लोगों का यह आरोप है कि कई दिनों से लगातार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग समस्या का कोई समाधान नहीं कर पा रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं और शहर में जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।















