Pawan Singh-Neelam Giri Bhojpuri Song: भोजपुरिया पॉवर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपना दिल हार बैठे हैं, जी हां! बिग बॉस 19 की खूबसूरत हसीना को देख पवन सिंह आउट ऑफ कंट्रोल हो गए और फिर क्या था, उन्होंने उनके संग रोमांस करना भी शुरू कर दिया। पवन सिंह का दिल बिग बॉस 19 की जिस हसीना के लिए धड़क उठा है, वे कोई और नहीं, बल्कि भोजपुरी दिवा नीलम गिरी हैं, पवन सिंह और नीलम गिरी का नया धमाकेदार गाना “देवरा निहारे” रिलीज हुआ है, जो आते ही यूट्यूब पर छा गया है।
Pawan Singh-Neelam Giri Bhojpuri Song: पवन सिंह का नीलम गिरी संग रोमांस
भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया धमाकेदार गाना “देवरा निहारे” (Devra Nihare Bhojpuri) आज रिलीज कर दिया गया है, जिसमें उनके साथ नीलम गिरी नजर आ रहीं हैं। नीलम गिरी और पवन सिंह का ये गाना लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहा था, फैंस के बीच गाने को लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई थी और अब जब आज गाना रिलीज हो गया है तो फैंस प्यार लुटाते नहीं थक रहें हैं, पॉवर स्टार और नीलम गिरी की जोड़ी हिट हो गई है।
Also Read –Lucknow Electricity Crisis: गर्मी से उबला लखनऊ! बिजली संकट पर भड़के लोग, उपकेंद्रों पर काटा बवाल
पवन सिंह और नीलम गिरी का गाना “देवरा निहारे” बेहद धमाकेदार है, दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जहां पवन सिंह का कूल लुक गाने में नजर आ रहा है, वहीं नीलम गिरी भी बेहद हसीन लग रहीं हैं, कभी जिम लुक में तो कभी साड़ी में नीलम गिरी ने अपना शानदार अंदाज दिखाया है। गाना रिलीज होते ही यूट्यूब के साथ सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया है और फैंस गाने को खूब प्यार दे रहें हैं।
देवरा निहारे गाने को पॉवर स्टार पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है, प्रियांशु सिंह ने म्यूजिक दिया है, जबकि लिरिक्स गौतम राय ने लिखें हैं। देवरा निहारे गाना आज सुबह ही रिलीज किया गया है और अभी ही गाने पर ताबड़तोड़ व्यूज आ चुके हैं, कुछ ही समय में ये गाना मिलियन व्यूज पार कर लेगा, फैंस तो इस गाने को रिपीट मोड पर सुन रहें हैं।















