Lucknow News: कठौता झील के किनारे खड़ी कार पर हुआ शक… पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो मिला शव, सुबह परिवार ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में गुरुवार को गोमतीनगर स्थित विभूतिखंड थाना क्षेत्र में कठौता झील के पास सड़क किनारे राहगीरों व स्थानीय लोगों को कई दिनों से एक कार खड़ी दिखाई दी। लंबा समय बीत जाने के बाद स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। (Lucknow News) सड़क किनारे संदिग्ध कार मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे ही कार का दरवाजा खोला तो उसमें एक युवक का शव बरामद हुआ। कार में युवक का शव मिलने की जानकारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

image 225

Lucknow News: अमेठी का रहने वाला है मृतक, अपनी ही कार में मिला शव

विभूतिखंड थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की पहचान अमेठी के अरुण दुबे के रूप में हुई है। मृतक अरुण कुमार दुबे गाड़ी चलाने का काम करता था। बताया जाता है कि अरुण कुमार दुबे का शव अपनी ही स्विफ्ट डिजायर कार में बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल के आसपास से सैम्पल इकट्ठा कराए। (Lucknow News) शुरुआती जांच के दौरान मृतक के जीजा संतोष पाठक का संपर्क सूत्र मिला। उन्हें घटना की जानकारी देते हुए घटनास्थल पर बुलाकर पुलिस ने पूछताछ की।

image 226

21 अप्रैल से घर नहीं गया था मृतक, आज सुबह ही दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी

मृतक के जीजा संतोष ने पुलिस की ओर से हुई पूछताछ में बताया कि मृतक अरुण दुबे बीते 21 अप्रैल से घर नहीं लौटा था। जिसे लेकर गुरुवार सुबह ही परिजनों की ओर से गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बताया जाता है कि अरुण दुबे अपने घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के पीछे उनकी पत्नी पूजा और 2 बेटियों के साथ एक 6 साल का बेटा भी है। मृतक अरुण ड्राइवरी का काम करके अपना घर चलाते थे। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें