Lucknow Weather Alert: लखनऊ में सुबह-सुबह मौसम का ‘महा अटैक’! अचानक छाया अंधेरा, तेज हवा, रिमझिम वर्षा शुरू… ‘हड्डी जमा’ देने वाली ठंड ने बढ़ाया कहर

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow Weather Alert: उत्तर प्रदेश में ठंड का अच्छा-खासा प्रभाव अभी बरकार है। वहीं, लखनऊ में मौसम ने अचानक से बड़ा यूटर्न ले लिया है। सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई लेकिन 9:30 बजे तक घाना अंधेरा, वर्षा और तेज हवाओं ने सर्दी को और भी बढ़ा दिया। इससे पहले लग रहा था कि आसमान में हल्‍के बादल हैं और दोपहर तक सूरज चमकने निकल आएगा। (Lucknow Weather Alert) हालांकि, घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी सुबह-सुबह भी कम हो गई है। इसे लेकर सुबह और देर शाम हाईवे पर सावधानी बरतने की बेहद जरूरत है।

Lucknow Weather Alert: यूपी में मौसम का बड़ा अलर्ट

3 फरवरी को मौसम ने कई जिलों में अचानक करवट ले ली है। (Lucknow Weather Alert) राजधानी लखनऊ में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, लेकिन करीब 9:30 बजे के बाद हल्की रिमझिम वर्षा और तेज हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया। सुबह ऐसा लग रहा था कि बादल छंटेंगे और दोपहर तक धूप निकल आएगी, लेकिन मौसम ने अचानक यूटर्न ले लिया।

Also Read –NDA parliamentary meeting: NDA के संसदीय दल की बैठक जारी, US-India टैरिफ डील के बाद PM मोदी का भव्य स्वागत, संसद में आज फिर हंगामे के आसार!

वर्षा और धुंध की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है। ऐसे में सुबह और देर शाम हाईवे पर यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पड़ोसी राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के 6 जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। (Lucknow Weather Alert) इसका प्रभाव यूपी के उत्तरी, पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में भी ज़ोरदार तरीके से देखने को मिलेगा। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई खास बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

वहीं, मेरठ और गाजियाबाद में कोहरे और धुंध की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मुजफ्फरनगर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। यहां सामान्य धुंध और कोहरे के अलावा कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।

यूपी में तमाम जिलों में आज मौसम का अलर्ट

प्रयागराज में वर्षा की संभावना के साथ-साथ घने कोहरे और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिर सकता है।

Also Read –Mahima Chaudhry Daughter Video: महिमा चौधरी की लड़की जो अपने पोज की वजह से हो रही है ट्रोल, जाने कितनी पढ़ी-लिखी है

वाराणसी में भी बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। (Lucknow Weather Alert) गोरखपुर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पूरे प्रदेश में अचानक बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें