NDA parliamentary meeting: संसद के बजट सत्र के दौरान आज 3 फ़रवरी यानी मंगलवार को भी तीखे हंगामे की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चीन से जुड़े मुद्दे पर एक मैगज़ीन रिपोर्ट का हवाला देने के प्रयास के बाद सदन में नया विवाद खड़ा हो गया था। इस घटनाक्रम के कारण कार्यवाही दो बार बाधित हुई और सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी जिस रिपोर्ट का उल्लेख कर रहे थे, उसमें पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक से जुड़े कुछ कथित कोट शामिल बताए गए हैं। (NDA parliamentary meeting) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने इसे सदन के नियमों के विरुद्ध बताते हुए नेता प्रतिपक्ष को ऐसी टिप्पणियों से बचने की सलाह दी।
सत्ता पक्ष ने इसे संसदीय मर्यादा और प्रक्रियाओं का उल्लंघन बताया, जबकि विपक्ष का कहना है कि चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा से रोकना उचित नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर सदन का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
बता दे, पहली बार हंगामा बढ़ने पर स्पीकर ने कार्यवाही को शाम 4 बजे तक स्थगित किया था। (NDA parliamentary meeting) लेकिन सदन दोबारा शुरू होते ही राहुल गांधी ने वही विषय फिर उठाया, जिससे शोर-शराबा बढ़ गया और अंततः लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।
Also Read –Barabanki: सर्विलांस सेल व थाना पुलिस की बड़ी सफलता, 22 लाख रुपये कीमत के 106 गुमशुदा मोबाइल बरामद
NDA parliamentary meeting: PM मोदी को NDA सांसदों ने ऐतिहासिक US‑India टैरिफ डील पर बधाई दी
इसी बीच संसद परिसर में NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान किया गया। (NDA parliamentary meeting) ऐतिहासिक भारत-अमेरिका टैरिफ डील के ऐलान के बाद NDA सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह समझौता भारत की आर्थिक शक्ति, कूटनीतिक क्षमता और वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है।
जानकारी के मुताबिक, आज लोकसभा की कार्यवाही में श्रद्धांजलि, प्रश्नकाल, विभिन्न मंत्रालयों के दस्तावेज पेश करने, संसदीय समितियों के चुनाव तथा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा प्रमुख एजेंडा में शामिल हैं।
आज फिर संसद गरमाने के आसार
राजनीतिक हलकों में ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस के दौरान विपक्ष चीन, सीमा सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दों को फिर उठाएगा, जिससे आज भी सदन में भारी हंगामा देखने को मिल सकता है। (NDA parliamentary meeting) बजट सत्र के शुरुआती दिनों में ही संसद का माहौल लगातार गर्म बना हुआ है।















