Lucknow Weather Today: आज लखनऊ में 45°C का ‘हीट अटैक’! बाज़ार में पसरा संन्नाटा, AC भी बेअसर

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow Weather Today: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इस वक़्त भीषण गर्मी की चपेट में है। आज सोमवार को शहर का तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर के वक़्त व्यस्त रहने वाला लालबाग बाजार भी बेहद सुनसान नजर आ सकता है।

Lucknow Weather Today: सड़कें खाली, बाजारों में पसरा सन्नाटा

लखनऊ के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र लालबाग में दोपहर के वक्त सड़कों पर लोगों की आवाजाही लगभग ठप हो चुकी है। (Lucknow Weather Today) चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों और दुकानों के अंदर रहने पर मजबूर कर दिया है। दुकानों के बाहर प्लास्टिक के पर्दे लगाए गए हैं ताकि गर्म हवा अंदर न आ सके।

Also Read –Uttar Pradesh News: ‘निराशा छोड़ो, आगे बढ़ो…’; सीएम योगी आदित्यनाथ का छात्रों को बड़ा संदेश

भीषण गर्मी में AC और पंखे भी बेअसर

दुकानदारों का कहना है कि इस बार की गर्मी ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। (Lucknow Weather Today) मौसम विभाग के अनुसार, आज तापमान 40-45 डिग्री के बीच हो सकता है। व्यापारियों के मुताबिक, सुबह जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, वैसे-वैसे गर्मी बढ़ती जाती है और दोपहर तक हालात बेहद खराब हो जाते हैं। इस कारण से दोपहर के वक़्त दुकानों पर ग्राहक लगभग नहीं के बराबर पहुंच रहे हैं, जिससे व्यापार पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है।

लू का बढ़ा खतरा, बाहर निकलने से बच रहे लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर के वक़्त बाहर निकलना किसी खतरे से कम नहीं है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग आवश्यक काम भी टाल रहे हैं। कई लोग केवल सुबह या शाम के वक़्त ही घर से बाहर निकलना सुरक्षित मान रहे हैं।

Also Read –Priyanka Chaturvedi Slams Trump: ‘अमेरिका तो नरक…’, डिनर में फायरिंग के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज, ट्रंप को याद दिलाई उनकी सबसे बड़ी भूल…

प्रशासन की अपील

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पिएं और खुद को लू से बचाने के उपाय अपनाएं।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक लखनऊ में गर्मी से राहत मिलने के आसार लगभग न के बराबर हैं। (Lucknow Weather Today) तापमान 43-45 डिग्री के बीच बना रह सकता है, जिससे लोगों को अभी और सतर्क रहने की आवश्यकता है।

बता दे, लखनऊ में पड़ रही यह भीषण गर्मी न केवल आम लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है, बल्कि व्यापार और शहर की रफ्तार को भी थाम रही है। फिलहाल राहत के कोई संकेत नहीं नज़र आ रहे, ऐसे में इस वक़्त सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें