Neil Bhatt-Aishwarya Sharma Divorce: टीवी गलियारों में अभी तक जहां मशहूर टीवी कपल जय भानुशाली और माही विज के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था, वहीं अब एक और कपल के तलाक की खबरें आनी शुरू हो चुकी हैं, जी हां! हम बात कर रहें हैं नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की। दरअसल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने शादी के 4 साल बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है, जिसके बाद से उनके फैंस सदमे में हैं।
Neil Bhatt-Aishwarya Sharma Divorce: नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा का हुआ तलाक
टीवी कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। (Neil Bhatt-Aishwarya Sharma Divorce) पिछले काफी समय से खबरें आ रहीं थीं कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के बीच अनबन चल रही है, कपल जल्द ही तलाक ले सकता है और अब इन खबरों पर पक्की मुहर लगती नजर आ रही है, क्योंकि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने सचमुच अपनी राहें अलग करने का फैसला ले लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा काफी समय से अलग रह रहे हैं, दोनों ने अब ऑफिशियली तलाक के लिए अर्जी डाल दी है और जल्द ही तलाक की फॉर्मैलिटीज भी शुरू हो जाएंगी। (Neil Bhatt-Aishwarya Sharma Divorce) नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा के तलाक की खबरें बेहद शॉकिंग हैं, क्योंकि अब तक ये बात सामने नहीं आई है कि दोनों किस वजह से तलाक ले रहें हैं, इनकी जोड़ी को एक मिसाल के तौर पर देखा जाता था, दोनों बिग बॉस रियलिटी शो का भी हिस्सा बनें थे, बिग बॉस के घर में दोनों जिस तरह एक दूसरे का साथ देते नजर आए थे, उसे देख हर कोई इनकी तारीफ करता था, लेकिन अब इनके तलाक की खबरों से सभी को झकझोर कर रख दिया है।
कब शादी के बंधन में बंधे थे नील ऐश्वर्या
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा काफी लंबे समय से एक दूसरे से दूर रह रहें हैं। इनकी लव स्टोरी के बारे में बताएं तो नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की पहली मुलाकात स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में सेट पर हुई थी, इसी सीरियल में काम करते हुए दोनों एक दूसरे के करीब आए, पहले अच्छी दोस्ती हुई, फिर इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। (Neil Bhatt-Aishwarya Sharma Divorce) नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने साल 2021 में बेहद ग्रैंड अंदाज में शादी की थी, शादी के 4 साल बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली है।















