Noida News: नोएडा के फेज-2 इलाके में कर्मचारियों का गुस्सा उस वक्त भड़क उठा जब वेतन बढ़ाने और बकाया सैलरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उग्र रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, एक निजी कंपनी के बाहर बड़ी संख्या में कर्मचारी इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कर्मचारियों ने कंपनी परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग भी लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। (Noida News) हालात को काबू में करने पहुंची पुलिस के साथ भी कर्मचारियों की झड़प हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई। पुलिस ने कर्मचारियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस भी दागे। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद है और हालात पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।















