रिपोर्ट -सोनी कुमारी
Raebareli: रायबरेली जिले में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली। (Raebareli) यह पदयात्रा सुनतानपुर से शुरू होकर महराजगंज तहसील तक जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा कानून को फिर से लागू करने की मांग की।
पदयात्रा का नेतृत्व बछरावां प्रभारी मोहम्मद इलियास ने किया। (Raebareli) वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि मनरेगा कानून सोनिया गांधी के नेतृत्व में और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा लागू किया गया था। इस योजना के तहत मजदूरों को 100 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलती थी।

Also Read –Barabanki: बाराबंकी आरक्षित वन क्षेत्र में अपशिष्ट डालने का मामला: दो ट्रकों की जब्ती की तैयारी
सुशील पासी ने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार मनरेगा योजना को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने योजना के नाम से महात्मा गांधी का नाम बदल G RAM G रख दिया गया है और अब रोजगार गारंटी भी प्रभावित हो रही है। उनका दावा है कि नरेंद्र मोदी सरकार इस जनकल्याणकारी योजना को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है।
वहीं अंजली पासी जिला पंचायत शिवगढ़ ने बताया कि इस पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।















