Raebareli News: भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को रायबरेली पहुंचे। उनके जनपद आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूर्व राष्ट्रपति सोमवार को रायबरेली जनपद में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
मध्य प्रदेश के खरगोन में तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदा पिता, दो मासूम डूबे. #india24x7livetv #NewsUpdate #madhyapradesh2023 pic.twitter.com/vD4jeGwQ15
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 20, 2023
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आईटी गेस्ट हाउस पहुंचने पर डीएम हर्षिता माथुर, एडिशनल एसपी नवीन सिंह और एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी ने स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। पूर्व राष्ट्रपति आईटीआई गेस्ट हाउस में अल्प विराम के बाद शिवाजी नगर स्थित बेटी के ससुराल पक्ष में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

पूर्व राष्ट्रपति और वन नेशन वन इलेक्शन के चेयरमैन रामनाथ कोविंद ने कहा कि वन नेशन वन एलेक्शन प्रथा अगर लागू होती है तो इसका फायदा केंद्र की सत्ताधारी पार्टी को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी चाहे भाजपा हो, कांग्रेस या अन्य कोई पार्टी, उसे वन नेशन वन एलेक्शन का सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि साथ ही जनता भी लाभांवित होगी क्योंकि करोड़ों रुपये का रेवेन्यू लॉस बचेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाओं समेत राजनीतिक पार्टियों से सुझाव मांगे गए हैं। कई पार्टियों समेत नीति आयोग और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं ने इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल सहमत नहीं भी हैं जिसे लेकर बीच का रास्ता भी निकाला जा रहा है जिससे इस देशहित में इसे जल्द लागू किया जा सके।

Raebareli News: निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को रायबरेली के शिवाजी नगर स्थित बेटी के ससुराल पक्ष में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने नव दंपति को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शादी एक पवित्र बंधन है। पति-पत्नी को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए और जीवन में खुशहाली लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नव दंपति को अपने जीवन में हर तरह की सफलता प्राप्त हो। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन पर नव दंपति और उनके परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर थी। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।
Raebareli News: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आईटी गेस्ट हाउस और शिवाजी नगर स्थित बेटी के ससुराल पक्ष के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा, ड्रोन से भी निगरानी की गई।










